फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Infosys wins $454-million deal from Danske Bank

Infosys: इंफोसिस ने डेनमार्क के बैंक से हासिल की 37 अरब रुपये की डील, करार के तहत 1400 कर्मियों की होगी तैनाती

Mon, 26 Jun 2023 12:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 26 Jun 2023 12:17 PM IST
सार

Infosys: इन्फोसिस को उम्मीद है कि सौदे का लेनदेन सितंबर के अंत से पहले पूरा हो जाएगा। इन्फोसिस के मुख्य कार्याधिकारी सलिल पारेख ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, "इन्फोसिस अपने मुख्य कारोबार को अधिक डिजिटल, क्लाउड और डेटा क्षमताओं के साथ मजबूत करने के लिए डेंस्के बैंक के साथ गठजोड़ करेगी।

विज्ञापन
Infosys wins $454-million deal from Danske Bank
infosys - फोटो : PTI

विस्तार

इंफोसिस लिमिटेड ने डेनमार्क के डेंस्के बैंक से 450 मिलियन डॉलर यानी करीब 36 अरब 88 करोड़ रुपये का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। इस डी से यूरोप भारत के 245 बिलियन डॉलर के आईटी सेवा उद्योग के लिए एक उद्धारक के रूप में सामने आया है, जो अमेरिका में जारी मंदी जैसी स्थिति से प्रभावित रहा है।

विज्ञापन

डैंस्के बैंक के आईअी संचालन को बदलने के लिए एआई सेवाओं की होगी तैनाती

शेयर बाजार को सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार पांच साल के इस सौदे के तहत भारत की आईटी कंपनी भारत में डेनमार्क के बैंक के आईटी केंद्र का अधिग्रहण करेगी और अपने 1,400 कर्मचारियों को अपने साथ जोड़ेगी। कंपनी वैश्विक स्तर पर डैंस्के बैंक के आईटी संचालन को बदलने के लिए हाल ही में लॉन्च की गई जेनरेटिव एआई सेवाओं इंफोसिस टोपाज को तैनात करेगी।

विज्ञापन

सितंबर के अंत तक सौदे का लेन-देन पूरा होने की उम्मीद

इन्फोसिस को उम्मीद है कि सौदे का लेनदेन सितंबर के अंत से पहले पूरा हो जाएगा। इन्फोसिस के मुख्य कार्याधिकारी सलिल पारेख ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, "इन्फोसिस अपने मुख्य कारोबार को अधिक डिजिटल, क्लाउड और डेटा क्षमताओं के साथ मजबूत करने के लिए डेंस्के बैंक के साथ गठजोड़ करेगी। यह डेंस्के बैंक को एआई में शक्तिशाली प्रगति का उपयोग करके अपने ग्राहकों के लिए अधिक मूल्य बनाने में मदद करेगा, जिसमें जनरेटिव एआई भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed