फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Infosys shares fell by 9 percent investors lost Rs 40000 crore in minuts know the reason

Infosys Share Price: इंफोसिस के शेयर नौ फीसदी टूटे, बाजार खुलने के साथ ही निवेशकों ने गंवा दिए 40000 करोड़

Mon, 18 Apr 2022 11:35 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Apr 2022 11:35 AM IST
सार

Infosys Shares Fell By 9 Percent Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार खुलने के साथ ही इंफोसिस के निवेशकों को बड़ा झटका लगा। कंपनी के शेयर नौ फीसदी तक टूट गए और इसके चलते महज कुछ ही मिनटों में निवेशकों को 40,000 करोड़ रुपये का चूना लग गया। 
 

विज्ञापन
Infosys shares fell by 9 percent investors lost Rs 40000 crore in minuts know the reason
इंफोसिस के शेयर धड़ाम। - फोटो : pixabay

विस्तार

भारतीय टेक दिग्गज में जहां कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने का सिलसिला जारी है, वहीं सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार खुलने के साथ ही इंफोसिस के निवेशकों को बड़ा झटका लगा। कंपनी के शेयर नौ फीसदी तक टूट गए और इसके चलते महज कुछ ही मिनटों में निवेशकों को 40,000 करोड़ रुपये का चूना लग गया। 

विज्ञापन


गिरावट के साथ बाजार में कारोबार
बाजार में आज इंफोसिस के शेयरों की बात करें तो सुबह 9.30 पर कंपनी के शेयर नौ फीसदी गिरकर 1592 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी के शेयर में आई यह गिरावट 23 मार्च 2020 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। हालांकि, जैसे-जैसे बाजार आगे बढ़ा इसमें कुछ सुधार आया और सुबह 11.17 बजे तक शेयर का भाव 7.56 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहा था। शेयरों में आई इस गिरावट के कारण बाजार खुलने के साथ कुछ ही मिनटों के कारोबार के दौरान निवेशकों के 40,000 करोड़ रुपये डूब गए। 
विज्ञापन


बाजार पूंजीकरण गिरकर यहां पहुंचा
शेयर बाजार की खराब शुरुआत के साथ इंफोसिस के शेयरों में आई इस बड़ी गिरावट के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कंपनी का मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) भी गिरकर 6,92,281 करोड़ रुपये पर आ गया था। गौरतलब है कि कंपनी के चौथी तिमाही के परिणामों का असर शेयरों के भाव पर नजर आ रहा है। जेफरीज इंडिया ने इंफोसिस के मार्जिन का अनुमान 1 से 1.7 फीसदी तक कम कर दिया है। इंफोसिस का मार्जिन तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 1.93 फीसदी फिसलकर 21.6 फीसदी रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी वजह कामकाजी दिनों में कमी के साथ उम्मीद से ज्यादा लागत होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने में 80 हजार से छोड़ी नौकरी 
पिछले दिनों आई रिपोर्ट के अनुसार, एक ओर जहां कंपनी आने वाले समय में 50,000 हायरिंग करने की योजना बना रही है, तो दूसरी ओर कंपनी छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों की संख्या भी इंफोसिस में अधिक है। कंपनी के 27.7 फीसदी कर्मचारी जनवरी मार्च तिमाही के दौरान नौकरी छोड़कर चले गए। तीन महीने में इंफोसिस से नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों की तादाद भी करीब 80000 है। इंफोसिस ने अपनी चौथी तिमाही के परिणाम बीते बुधवार को जारी किए थे। कंपनी 5686 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। कंपनी के अनुसार, उसके मुनाफे में पिछली तिमाही की तुलना में 12 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed