फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Infosys net profit rises to Rs 6506 cr in Q2FY25, declares dividend of Rs 21 per share

Q2FY25 Results: इंफोसिस का शुद्ध लाभ बढ़कर 6506 करोड़ रुपये हुआ, 21 रुपये प्रति शेयर का लाभांश घोषित

Thu, 17 Oct 2024 05:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 17 Oct 2024 05:50 PM IST
सार

Q2FY25 Results: इंफोसिस समेत कई दिग्गज भारतीय कंपनियों ने गुरुवार को अपनी दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए। जुलाई से सितंबर के बीच भारत की प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसि का राजस्व तिमाही दर तिमाही आधार पर 4.2 प्रतिशत बढ़कर 40,986 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Infosys net profit rises to Rs 6506 cr in Q2FY25, declares dividend of Rs 21 per share
इंफोसिस - फोटो : PTI

विस्तार

वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस लिमिटेड का शुद्ध लाभ 2.2 प्रतिशत बढ़कर 6,506 करोड़ रुपये पर पर पहुं गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 6,368 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन


जुलाई से सितंबर के बीच भारत की प्रमुख आईटी कंपनी का राजस्व तिमाही दर तिमाही आधार पर 4.2 प्रतिशत बढ़कर 40,986 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इंफोसिस ने अपने पूर्णकालिक राजस्व वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर 3.75 - 4.5 प्रतिशत कर दिया, जो जुलाई में घोषित 3-4 प्रतिशत से अधिक है।
विज्ञापन


कंपनी ने 29 अक्टूबर को रिकॉर्ड तिथि और 8 नवंबर को भुगतान तिथि तय कर 21 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश भी घोषित किया है। वित्त वर्ष 2024 में, कंपनी ने 8 रुपये के विशेष लाभांश और 18 रुपये के अंतरिम लाभांश के अलावा 20 रुपये प्रति शेयर का अंतिम लाभांश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विप्रो का शुद्ध लाभ 21% बढ़कर 3209 करोड़ रुपये हुआ, 1:1 बोनस शेयर का एलान
आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान अपने शुद्ध लाभ में 21 प्रतिशत की वृद्धि की जानकारी दी है। सितंबर में तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 2646 करोड़ रुपये से बढ़कर 3209 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का समेकित राजस्व जुलाई-सितंबर तिमाही में एक साल पहले इसी अवधि के 22,543 करोड़ रुपये से घटकर 22,302 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी की शुद्ध आय तिमाही आधार (QoQ)पर 6.8 प्रतिशत और सालाना आधार (YoY)पर 21.3 प्रतिशत बढ़ी। आईटी सेवाओं से राजस्व तिमाही आधार पर 1.3 प्रतिशत बढ़ा।


एक्सिस बैंक का पीएटी 18% बढ़कर 6,918 करोड़ रुपये हुआ 
निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने कर पश्चात लाभ (पीएटी) में 18% वृद्धि होने की जानकारी दी है। कंपनी का पीएटी दूसरी तिमाही में 6,918 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 5,864 करोड़ रुपये था। बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) सालाना आधार पर 9% बढ़कर 13,483 करोड़ रुपये हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के लिए इसका शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 3.99% रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed