फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Infosys Net Profit Rises 11 Per Cent To Rs 5945 Crore Business news in hindi

Business News: इन्फोसिस का शुद्ध लाभ 11% बढ़कर 5945 करोड़, सेमीकंडक्टर परिवेश के लिए भारत-जापान में समझौता

Fri, 21 Jul 2023 07:46 AM IST
गुलाम अहमद बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 21 Jul 2023 07:46 AM IST
विज्ञापन
Infosys Net Profit Rises 11 Per Cent To Rs 5945 Crore Business news in hindi
इन्फोसिस - फोटो : infosys

आईटी कंपनी इन्फोसिस का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 11 फीसदी बढ़कर 5,945 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में 5,362 करोड़ था। इस अवधि में कंपनी की आमदनी 10 फीसदी बढ़कर 37,933 करोड़ रुपये पहुंच गई। हालांकि, इन्फोसिस ने 2023-24 के लिए वृद्धि अनुमान को घटाकर एक से 3.5 फीसदी कर दिया है।

विज्ञापन


वित्तीय नतीजे में आगे के अनुमान घटाने के बाद कंपनी के अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट (एडीआआर) में बाजार खुलने के शुरुआती घंटों में 11 फीसदी की गिरावट आई। उधर, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल) का  कर भुगतान के बाद एकीकृत शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 6.9 फीसदी बढ़कर 2,556 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, कुल आय 14,757 करोड़ रुपये से बढ़कर 15,679 करोड़ पहुंच गई।
विज्ञापन


हैवेल्स में 18 फीसदी तेजी
हैवेल्स का एकीकृत शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 18 फीसदी बढ़कर 287 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान कुल आय 4,292 करोड़ से बढ़कर 4,899 करोड़ रुपये पहुंच गई। यूनियन बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुना से ज्यादा बढ़कर 3,236 करोड़ रुपये पहुंच गया। बैंक का सकल एनपीए 10.2% से घटकर 7.34% रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीसी-अंबुजा नाम से ही सीमेंट बेचेगा अदाणी समूह
अदाणी समूह ने कहा है कि उसके सीमेंट कारोबार के विलय की योजना नहीं है। वह बाजार में एसीसी और अंबुजा ब्रांड से ही सीमेंट को बेचेगा। सीईओ अजय कपूर ने कहा, पिछले साल समूह देश में दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट कारोबार वाला था।

जियो फाइनेंशियल का मूल्यांकन 20 अरब डॉलर
रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग होकर बनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेस लि का मूल्यांकन 20 अरब डॉलर आंका गया है। यह कोल इंडिया और इंडियन ऑयल से ज्यादा मूल्यांकन वाली कंपनी बन गई है। शेयर का मूल्य 261.85 रुपये आंका गया था।

ईपीएफओ से 16.30 लाख सदस्य जुड़े
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से मई, 2023 में शुद्ध रूप से 16.30 लाख सदस्य जुड़े। इस दौरान 8.83 लाख नए सदस्य नामांकित हुए, जो छह महीनों के दौरान सबसे अधिक है। इनमें 18-25 साल के सदस्यों का हिस्सा 56.42% रहा। 

सेमीकंडक्टर परिवेश के लिए भारत और जापान में समझौता
भारत व जापान ने शोध और विनिर्माण सहित सेमीकंडक्टर परिवेश विकसित करने के लिए करार किया है। सेमीकंडक्टर परिवेश के संयुक्त विकास के लिए भारत के साथ समझौता करने वाला जापान अमेरिका के बाद दूसरा भागीदार बन गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और जापान के उद्योग मंत्री निशिमुरा यासुतोशी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा, दोनों देश एक संगठन बनाएंगे, जो सरकारों व उद्योगों के बीच सहयोग से काम करेगा। 


भारत में 5,000 अरब येन का निवेश करने का इच्छुक है जापान : सिंधिया
इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जापान इस्पात सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत में करीब 5,000 अरब येन का निवेश करने का इच्छुक है। इस्पात मंत्री ने जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार व उद्योग मंत्री निशिमुरा यासुतोशी के नेतृत्व में एक जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद यह बात कही। सिंधिया ने बताया, हमने व्यापक मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed