{"_id":"60ef0f7572cc3d419340aedf","slug":"infosys-net-profit-increased-by-23-percent-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफोसिस: जून तिमाही में 23 फीसदी बढ़ा शुद्ध लाभ, 2021-22 के लिए बढ़ाया आय अनुमान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
इंफोसिस: जून तिमाही में 23 फीसदी बढ़ा शुद्ध लाभ, 2021-22 के लिए बढ़ाया आय अनुमान
Wed, 14 Jul 2021 09:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 14 Jul 2021 09:53 PM IST
सार
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इंफोसिस का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में 22.7 फीसदी बढ़कर 5,195 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष के लिये अपनी आय वृद्धि के अनुमान को बढ़ाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंफोसिस ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी परिचालन आय 2021-22 की पहली तिमाही में 17.8 फीसदी बढ़कर 27,896 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में यह 23,665 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने 2021-22 के लिए आय अनुमान को बढ़ाकर 14 से 16 फीसदी कर दिया है, जो पहले 12 से 14 फीसदी था। इंफोसिस के लिए बड़े सौदों का प्रवाह मजबूत बना हुआ है। पहली तिमाही में कुल अनुबंध मूल्य 2.6 अरब डॉलर का था।
विज्ञापन
बंगलूरू की कंपनी इंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने कहा, 'हमारे कर्मचारियों ने जो समर्पण दिखाया और ग्राहकों ने जो भरोसा जताया, उसके कारण हमने पहली तिमाही में एक दशक में तीव्र गति से वृद्धि की। सालाना आधार पर यह 16.9 फीसदी जबकि तिमाही आधार पर यह 4.8 फीसदी है। इससे हमारा भरोसा बढ़ा है और हमने अपनी आय वृद्धि के अनुमान को बढ़ाकर 14 से 16 फीसदी कर दिया है।'
विज्ञापन
कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रवीण राव ने कहा कि जैसे-जैसे डिजिटल प्रतिभाओं की मांग बढ़ी है, उद्योग में नौकरी छोड़कर जाने की बढ़ती दर अल्पकालीन चुनौती बन गई है। उन्होंने कहा, 'हम यह मांग पूरी करने के लिए कॉलेज स्नातकों की नियुक्ति योजना विस्तारित कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2021-22 में वैश्विक स्तर पर करीब 35,000 नियुक्तियां की जाएंगी।' कंपनी का शुद्ध लाभ इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 4233 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन