{"_id":"65421821aa76f00af10b4a38","slug":"infosys-asks-some-employees-to-work-from-office-10-days-a-month-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Infosys: आईटी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को महीने में 10 दिन दफ्तर से काम करने को कहा, रिपोर्ट्स में दावा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Infosys: आईटी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को महीने में 10 दिन दफ्तर से काम करने को कहा, रिपोर्ट्स में दावा
Wed, 01 Nov 2023 02:49 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 01 Nov 2023 02:49 PM IST
सार
Infosys: इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के कंपनी के नतीजे जारी करने के दौरान कहा था कि आईटी कंपनी की रिमोट वर्क को लेकर लचीली नीति है। इंफोसिस इकलौती आईटी कंपनी नहीं है जिसने अपने कर्मचारियों को ऑफिस से काम करने के लिए कहा है। हाल ही में इसकी प्रतिस्पर्धी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने भी कुछ टीमों को पूरे समय ऑफिस से काम करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
infosys
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय आईटी सेवा कंपनी इंफोसिस ने घर से काम कर रहे अपने कुछ कर्मचारियों को महीने में 10 दिन ऑफिस आकर काम करने को कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बारे में मध्य-स्तर की भूमिकाओं वाले कर्मचारियों को ईमेल भेजा गया गया है।
विज्ञापन
बैंड 5 और 6 स्तरों (जिसमें मध्य-स्तर के प्रबंधक, परियोजना प्रमुख और प्रवेश स्तर के कर्मचारी शामिल हैं) के कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल में उन्हें महीने में 10 दिन कार्यालय में रहने के लिए कहा गया है। इंफोसिस के एक कर्मचारी ने मीडिया से बातचीत में यह दावा किया है।
विज्ञापन
इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के कंपनी के नतीजे जारी करने के दौरान कहा था कि आईटी कंपनी की रिमोट वर्क को लेकर लचीली नीति है। इंफोसिस इकलौती आईटी कंपनी नहीं है जिसने अपने कर्मचारियों को ऑफिस से काम करने के लिए कहा है। हाल ही में इसकी प्रतिस्पर्धी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने भी कुछ टीमों को पूरे समय ऑफिस से काम करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
टीसीएस के सीईओ के. क्रिथिवासन ने पिछले अर्निंग कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "हमारा मानना है कि कार्यालय से काम करना सहयोगियों, ग्राहकों और टीसीएस के लिए अच्छा है।