फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Industrial production growth slows to 4 pc in FY25 compared to 5.9 pc in FY24: Govt data

IIP: वित्त वर्ष 2025 में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि 5.9 प्रतिशत से घटकर 4 प्रतिशत हुई, सरकारी आंकड़े जारी किए गए

Mon, 28 Apr 2025 04:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 28 Apr 2025 04:47 PM IST
सार

Index of Industrial Production: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ की ओर से जारी आंकड़ों से यह पता चला है कि विनिर्माण क्षेत्र की उत्पादन वृद्धि मार्च 2025 में मामूली रूप से घटकर 3 प्रतिशत रह गई। यह एक साल पहले इसी महीने में 5.9 प्रतिशत थी। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Industrial production growth slows to 4 pc in FY25 compared to 5.9 pc in FY24: Govt data
औद्योगिक उत्पादन - फोटो : ANI

विस्तार

भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर फरवरी के 2.7 प्रतिशत से मामूली बढ़कर मार्च 2025 में तीन प्रतिशत हो गयी। सोमवार को इससे जुड़े आधिकारिक आंकड़े जारी किए गए। हालांकि, सालाना आधार पर मार्च में वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने के 5.5 प्रतिशत से कम रही। इसका मुख्य कारण विनिर्माण, खनन और बिजली क्षेत्रों का खराब प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन


सरकार ने इस महीने की शुरुआत में जारी 2.9 प्रतिशत के अनंतिम अनुमान से फरवरी 2025 के लिए औद्योगिक विकास के आंकड़े को भी संशोधित कर 2.7 प्रतिशत कर दिया। आंकड़ों से पता चलता है कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में मापा गया कारखाना उत्पादन मार्च 2024 में 5.5 प्रतिशत बढ़ा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IIP: वित्त वर्ष 2025 में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि 5.9 प्रतिशत से घटकर 4 प्रतिशत हुई, सरकारी आंकड़े जारी किए गए
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ की ओर से जारी आंकड़ों से यह भी पता चला है कि विनिर्माण क्षेत्र की उत्पादन वृद्धि मार्च 2025 में मामूली रूप से घटकर 3 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 5.9 प्रतिशत थी।
 
ये भी पढ़ें: Gunjan Soni: यूट्यूब ने गुंजन सोनी को भारत के लिए कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया, दी गई यह जिम्मेदारी

खनन उत्पादन की वृद्धि दर एक वर्ष पूर्व के 1.3 प्रतिशत से घटकर 0.4 प्रतिशत रह गई। मार्च 2025 में बिजली उत्पादन भी घटकर 6.3 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 8.6 प्रतिशत था। वित्त वर्ष 2024-25 में आईआईपी में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह आंकड़ा एक वर्ष पहले दर्ज 5.9 प्रतिशत से कम है।

ये भी पढ़ें: Share Market: जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरों में 13वें दिन भी गिरावट, बाजार में फिर लगा लोअर सर्किट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed