{"_id":"5cd604cabdec22074857e34a","slug":"industrial-production-at-the-lowest-level-of-21-months-data-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 महीने के सबसे निचले स्तर पर औद्योगिक उत्पादन, आंकड़े जारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
21 महीने के सबसे निचले स्तर पर औद्योगिक उत्पादन, आंकड़े जारी
Sat, 11 May 2019 04:40 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 11 May 2019 04:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्पादन क्षेत्र की गति सुस्त रहने से औद्योगिक उत्पादन इस साल मार्च में 0.1 फीसदी घट गया है। यह 21 महीने के सबसे निचले स्तर पर है। शुक्रवार को केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2018 में इसमें 5.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी। विनिर्माण, खनन और बिजली जैसे तमाम उद्योगों के औद्योगिक सूचकांक (आईआईपी) के आधार पर औद्योगिक उत्पादन की गणना की जाती है। इससे पहले औद्योगिक उत्पादन 0.3 फीसदी घटने से जून, 2017 में आईआईपी सबसे निचले स्तर पर था।
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 3.6 फीसदी रही। वहीं, 2017-18 में यह सालाना आधार पर 4.4 फीसदी की दर से बढ़ा था। 2016-17 में यह 4.6 फीसदी और 2015-16 में 3.3 फीसदी रहा था। इस बीच फरवरी, 2019 के लिए औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर को 0.1 फीसदी से संशोधित कर और कम यानी 0.07 कर दिया गया है।
विज्ञापन
आईआईपी में उत्पादन क्षेत्र की हिस्सेदारी 77.63 फीसदी होती है। मार्च में इस क्षेत्र में 0.4 फीसदी की गिरावट रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में इसमें 5.7 फीसदी का विस्तार हुआ था। पूंजीगत वस्तुओं का उत्पादन मार्च में 8.7 फीसदी घट गया। मार्च 2018 में भी इसमें 3.1 फीसदी की गिरावट रही थी। बिजली क्षेत्र का उत्पादन मार्च में 2.2 फीसदी धीमा हुआ, जिसमें पिछले साल की समान अवधि में भी 5.9 फीसदी की गिरावट रही थी।
विज्ञापन
वहीं, खनन क्षेत्र में भी इस दौरान 0.8 फीसदी की गिरावट देखी गई, जो मार्च 2018 में 3.1 फीसदी बढ़ा था। मार्च, 2019 में प्राथमिक वस्तुओं में 2.5 फीसदी, मध्यवर्ती वस्तुओं में (-2.5 फीसदी) और बुनियादी ढांचा/निर्माण वस्तुओं में 6.4 फीसदी की वृद्धि रही।