{"_id":"5f115115c619f865da3fa7dc","slug":"indigo-scheme-single-passenger-can-book-two-tickets-for-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो की नई योजना, इस शर्त पर यात्री अपने लिए बुक करा सकेंगे दो टिकट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
इंडिगो की नई योजना, इस शर्त पर यात्री अपने लिए बुक करा सकेंगे दो टिकट
Fri, 17 Jul 2020 12:53 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
इंडिगो
- फोटो : FACEBOOK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिगो ने शुक्रवार को एक ऐसी योजना शुरू की, जिसके तहत जो लोग कोरोना वायरस महामारी के बीच अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं, वे एक यात्री के लिए दो सीटें बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
24 जुलाई से शुरू हो रही योजना
इस संदर्भ में विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि, 'अतिरिक्त सीट के लिए शुल्क मूल बुकिंग लागत का 25 फीसदी तक होगा। यह पेशकश 24 जुलाई 2020 से प्रभावी है।' इंडिगो ने कहा कि '6ई डबल सीट' योजना यात्रा पोर्टल, इंडिगो कॉल सेंटर या हवाई अड्डे के काउंटरों के जरिए उपलब्ध नहीं होगी।
विज्ञापन
Our all-new 6E Double Seat service is here! Now reserve two seats for one person to enjoy a stress-free flying experience. Book now! https://t.co/U55Kr0B6bZ #LetsIndiGo pic.twitter.com/9iphp4sgjB
— IndiGo (@IndiGo6E) July 17, 2020
विज्ञापन
इस तरह उठा सकते हैं लाभ
इस योजना का लाभ केवल इंडिगो की वेबसाइट से लिया जा सकता है। दरअसल इंडिगो ने 20 जून से 28 जून के बीच 25,000 यात्रियों के बीच एक ऑनलाइन सर्वेक्षण किया था, जिसमें यात्रियों ने शारीरिक दूरी की कमी को एक बड़ी चिंता का विषय बताया। सर्वेक्षण में कहा गया कि 62 फीसदी लोगों ने शारीरिक दूरी को प्रमुख चिंता का विषय बताया।
अधिकारी संजय कुमार ने दिया बयान
इंडिगो के मुख्य रणनीति और आय अधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को कहा, 'इस समय हवाई यात्रा सबसे सुरक्षित तरीका है, लेकिन हम ग्राहकों की सुरक्षा की भावनात्मक आवश्यकता को समझते हैं।' उन्होंने कहा, 'हमें इस तरह के अनुरोध मिल रहे थे और अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक यात्री के लिए दो सीटें बुक करने का विकल्प पेश करने में हमें खुशी है।'