महंगे तेल की मार: इंडिगो वसूलेगा फ्लाइट टिकट पर 400 रुपये सरचार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर दिन महंगे हो रहे पेट्रोल-डीजल की मार हवाई उड़ान पर भी दिखने लगी है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो ने तेल के बढ़ते दामों से सामंजस्य बिठाने के लिए मंगलवार को घरेलू उड़ानों में हर यात्री से 400 रुपये का फ्यूल सरचार्ज वसूलने की घोषणा कर दी, जिससे हवाई टिकट के दाम महंगे हो गए हैं।
इंडिगो ने कहा कि बढ़े हुए सरचार्ज 30 मई से ही लागू हो जाएंगे। जेट फ्यूल के बढ़ते दामों का बोझ यात्रियों से वसूलने की घोषणा करने वाली इंडिगो पहली घरेलू एयरलाइंस है, लेकिन अब अन्य एयरलाइंस के भी ये कदम उठाने की संभावना बढ़ गई है।
एटीएफ के दाम घटे तो घटेगा सरचार्ज
इंडिगो की तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार, एक सस्ती एयरलाइंस होने के कारण सरचार्ज वसूलना अनिवार्य हो गया है। यदि तेल के दामों में और तेजी आई तो सरचार्ज फिर बढ़ाया जा सकता है, लेकिन तेल के दाम सुधरने के साथ ही इसे हटा लिया जाएगा।
कंपनी के चीफ कामर्शियल ऑफिसर संजय कुमार ने कहा, पिछले एक दशक में भारत में हवाई टिकट के दाम लगभग 50 प्रतिशत सस्ते हुए हैं। ऐसे में हमें विश्वास है कि फ्यूल सरचार्ज की ये छोटी सी बढ़ोतरी हमारे टिकट की मांग पर कोई बुरा प्रभाव नहीं डालेगी।
ऐसे वसूलेगी सरचार्ज
200 रुपये सरचार्ज वसूलेगी 1000 किमी तक की फ्लाइट के टिकट पर
400 रुपये वसूले जाएंगे 1000 किमी से ज्यादा की फ्लाइट के टिकट पर
ये है कारण
40 प्रतिशत हिस्सेदारी हवाई ईंधन के दामों की होती है किसी भी टिकट में
01 भी डॉलर एटीएफ महंगा होने पर टिकट के दाम बढ़ाकर ही इसे संतुलित करती है एयरलाइंस
25 फीसदी ज्यादा महंगा रहा है मई 2017 में एटीएफ का भारतीय बाजार पिछले साल मई के मुकाबले
एक नजर में इंडिगो
1.5 लाख यात्री रोजाना सफर करते हैं इंडिगो के हवाई बेड़े से
1000 फ्लाइट रोजाना संचालित करती है एयरलाइंस भारत में
153 एयरबस ए320 व 6 एटीआर एयरक्राफ्ट हैं कंपनी के पास