फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndiGo, Air India Express Planes Graze In Kolkata, Close Shave For Fliers

Kolkata: रनवे पर दो विमान एक दूसरे के संपर्क में आए; बाल-बाल बची यात्रियों की जान, डीजीसीए ने लिया ये एक्शन

Wed, 27 Mar 2024 06:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 27 Mar 2024 06:36 PM IST
सार

Kolkata: विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय(DGCA) ने कार्रवाई करते हुए इंडिगो के पायलटों को रोस्टर से हटाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही नियामक ने इस मामले में एक विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
IndiGo, Air India Express Planes Graze In Kolkata, Close Shave For Fliers
Air India Express Indigo - फोटो : Social Media

विस्तार

कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब रन-वे से गुजरते हुए एक इंडिगो का एक विमान एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के संपर्क में आ गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस का ये विमान कोलकाता से चेन्नई की तरफ जाने के लिए तैयार हो रहा था। इस मामले में विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय(DGCA) ने कार्रवाई करते हुए इंडिगो के पायलटों को रोस्टर से हटाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही नियामक ने इस मामले में एक विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


इंडिगो के प्रवक्ता ने इस हादसे के बारे में बताया कि कोलकाता हवाई अड्डे पर इंडिगो का एक विमान और एक अन्य विमान के साथ मामूली रूप से संपर्क में आ गया। प्रोटोकॉल के अनुसार, विमान निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई के लिए बे में लौट आया। इसके चलते इंडिगो की कोलकाता और दरभंगा के बीच उड़ान संख्या 6ई 6152 में देरी हो गई।
विज्ञापन


इंडिगो के अनुसार सभी यात्रियों को जलपान उपलब्ध कराया गया है और यात्रियों को होने वाले विलंब और असुविधा को कम करने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। इंडिगो यात्री सुरक्षा को सबसे ऊपर प्राथमिकता देता है। प्रोटोकॉल के तहत घटना की रिपोर्ट डीजीसीए को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो के विमान में चार शिशुओं समेत 135 यात्री थे सवार

वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से भी घटना की पुष्टि की गई है। एयरलाइन ने कहा है कि हमारा विमान चेन्नई के लिए निर्धारित प्रचालन से पहले कोलकाता के रनवे में प्रवेश की मंजूरी की प्रतीक्षा कर रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी। आगे की जांच चल रही है, जिसके लिए हम नियामक और हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।



डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि विस्तृत जांच के लिए दोनों विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया गया है। इंडिगो एयरलाइंस के दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। जांच के दौरान ग्राउंड स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। इंडिगो के विमान में चार शिशुओं सहित 135 यात्री सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed