फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indian origin ceo who is in command of the digital world in the hands of these indians these people including parag agrawal sundar pichai are involved

उपलब्धि: इन भारतीयों के हाथ में डिजिटल दुनिया की कमान, पराग अग्रवाल-सुंदर पिचाई समेत ये लोग शामिल

Tue, 30 Nov 2021 11:09 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Nov 2021 11:09 AM IST
सार

Command Of Digital World In Indians Hands: दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल, टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट, कंप्यूटर हार्डवेयर कंपनी आईबीएम, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब, प्रोफेशनल सर्विसेज कंपनी डेलॉयट जैसी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों के सीईओ पद पर इस समय भारतीय मूल के पेशवर काबिज हैं। 

विज्ञापन
indian origin ceo who is in command of the digital world in the hands of these indians these people including parag agrawal sundar pichai are involved
दुनिया की बड़ी कंपनियों में भारतीय सीईओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को ट्विटर के सीईओ पद से जैक डॉर्सी के इस्तीफा देने के बाद भारतवंशी पराग अग्रवाल को इस पद पर नियुक्त किया गया। वर्तमान में देखें तो डिजिटल दुनिया की कमान इस समय भारतीयों के हाथों में है। माइक्रोसॉफ्ट हो या फिर गूगल, एडोब हो या आईबीएम सभी कंपनियों में भारतीय के इशारे पर काम हो रहा है। अब इसमें नया नाम पराग अग्रवाल का जुड़ गया है। आइए जानते हैं इस सूची में और कौन-कौन भारतीय शामिल है, जो पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रहा है। 

विज्ञापन


ट्विटर के सीईओ बने पराग अग्रवान
दुनिया की सबसे प्रमुख सोशल मीडिया साइट्स में से एक ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद इसकी कमान अब भारतीय मूल के पराग अग्रवाल के हाथों में आ गई है। पराग को ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त किया है। इससे पहले पराग अग्रवाल कंपनी में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (सीटीओ) के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने 2011 में इंजीनियर के पद पर कंपनी ज्वाइन करने के बाद सीटीओ तक का सफर तय किया और अब सीईओ की कुर्सी पर बैठ गए हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग और कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की पढ़ाई की है।
विज्ञापन


गूगल में सुंदर पिचाई का राज
विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन के सीईओ सुंदर पिचाई हैं। सुंदर पिचाई को साल 2015 में गूगल कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया था। आज गूगल में उनका आदेश माना जाता है। सुंदर पिचाई ने साल 2004 में उन्होंने गूगल को ज्वाइन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट की कमान सत्या नडेला के हाथ
गूगल और ट्विटर के साथ ही सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में भी भारतवंशी के इशारे पर ही सब काम होता है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ पर भी भारतीय मूल के सत्या नडेला पदस्थ हैं। हैदराबाद में जन्मे नडेला 2014 में कंपनी के सीईओ नियुक्त किए गए थे और अभी तक इसी पद पर कार्यरत हैं।

आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा
दुनिया की जानी-मानी कंप्यूटर हार्डवेयर कंपनी आईबीएम में सीईओ का पद भारतवंशी अरविंद कृष्णा के हाथ में है। अरविंद का जन्म भारत के आंध्र प्रदेश में हुआ था और साल 2020 में उन्हें आईबीएम कंपनी का सीईओ बनाया गया था। पढ़ाई लिखाई की बात करें तो अरविंद कृष्णा ने आईआईटी कानपुर से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। 


और भी कई बड़े नाम शामिल
इनके अलावा और भी कई भारतवंशी ऐसे हैं जो दिग्गज कंपनियों में सीईओ बने बैठे हैं और भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इनमें कैलिफोर्निया स्थित एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, वीएम वेयर के सीईओ रघु रघुराम का नाम भी शामिल है। अब पराग अग्रवाल का नाम इस सूची में जुड़ना निश्चित तौर पर भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed