फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian market ranks third in receiving foreign investment

Investment: विदेशी निवेश पाने में भारतीय बाजार तीसरे स्थान पर, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 20 Mar 2024 06:39 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 20 Mar 2024 06:39 AM IST
सार

भारतीय बाजार से ज्यादा रिटर्न तुर्किये, रूस और अर्जेंटीना ने दिया है। लेकिन, यहां पर विदेशी निवेश काफी कम है। तुर्किये के बाजार ने जहां 70 फीसदी का रिटर्न दिया, रूस ने 42 फीसदी और अर्जेंटीना ने चार गुना का रिटर्न दिया है। भारत की तेज विकास दर ने घरेलू शेयर बाजार को मजबूती दी है।

विज्ञापन
Indian market ranks third in receiving foreign investment
investment - फोटो : istock

विस्तार

विदेशी निवेश पाने में भारतीय शेयर बाजार पिछले एक साल में तीसरे स्थान पर रहा है। इसी दौरान रिटर्न देने में यह प्रमुख बाजारों में दूसरे स्थान पर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च, 2023 से इस साल 18 मार्च तक घरेलू बाजार में कुल 26 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया है। इस दौरान इसने 25% रिटर्न दिया है।

विज्ञापन

भारतीय बाजार से ज्यादा रिटर्न तुर्किये, रूस और अर्जेंटीना ने दिया है। लेकिन, यहां पर विदेशी निवेश काफी कम है। तुर्किये के बाजार ने जहां 70 फीसदी का रिटर्न दिया, रूस ने 42 फीसदी और अर्जेंटीना ने चार गुना का रिटर्न दिया है। भारत की तेज विकास दर ने घरेलू शेयर बाजार को मजबूती दी है।

विज्ञापन

इसलिए, भारत में आ रहा निवेश

  1. विनिर्माण उत्पादन क्षमता में सुधार।  
  2. वित्त, रियल एस्टेट व पेशेवर सेवाओं में तेजी।
  3. घरेलू संस्थागत निवेशकों, म्यूचुअल फंड निवेश में तेजी।
  4. अच्छी कॉरपोरेट आय, रुपये में मजबूती व महंगाई काबू में।

चीन से 67 अरब डॉलर की निकासी
आंकड़े बताते हैं कि पिछले एक साल में चीन के शेयर बाजार से 67 अरब डॉलर की रकम विदेशी निवेशकों ने निकाला है। इस दौरान इसके बाजार में पांच फीसदी की गिरावट आई है। यूके के बाजार से 21 अरब डॉलर निकला है। हालांकि बाजार ने पांच फीसदी रिटर्न दिया है। जर्मनी के बाजार से विदेशी निवेशकों ने 17 अरब डॉलर, दक्षिण अफ्रीका के बाजार से 9 अरब डॉलर और थाईलैंड के बाजार से पांच अरब डॉलर की निकासी हुई है। थाईलैंड के बाजार ने इसी अवधि में 11 फीसदी का घाटा दिया है। हालांकि, जर्मनी ने 21 फीसदी का रिटर्न दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed