{"_id":"693fc8ff986cd371e70264bf","slug":"indian-exports-data-up-rises-19-37-pc-to-usd-38-13-bn-in-november-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Export: नवंबर में निर्यात 19.37 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब डॉलर हुआ, व्यापार घाटे पर क्या है अपडेट जानिए","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Export: नवंबर में निर्यात 19.37 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब डॉलर हुआ, व्यापार घाटे पर क्या है अपडेट जानिए
Mon, 15 Dec 2025 02:09 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:09 PM IST
सार
Export Data of India: नवंबर में भारत का निर्यात 19.37% बढ़कर 38.13 अरब डॉलर पर पहुंचा, जो पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक है। आयात में गिरावट और व्यापार घाटे के ताजा आंकड़े विस्तार से पढ़ें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का निर्यात नवंबर महीने में 19.37 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि आयात 1.88 प्रतिशत घटकर 62.66 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से इसकी पुष्टि हुई।
विज्ञापन
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि नवंबर में हुए निर्यात से इस साल अक्टूबर में हुए नुकसान की भरपाई हो गई। उन्होंने कहा कि नवंबर में 38.13 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक है। नवंबर में व्यापार घाटा 24.53 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।
विज्ञापन
कुल मिलाकर, अप्रैल से नवंबर के दौरान निर्यात 2.62 प्रतिशत बढ़कर 292.07 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि इन आठ महीनों के दौरान आयात 5.59 प्रतिशत बढ़कर 515.21 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।
विज्ञापन