{"_id":"5faa3da28ebc3e9ba3266581","slug":"indian-economy-reviving-signs-of-improvement-in-exports-in-first-eek-of-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत, नवंबर के पहले सप्ताह में निर्यात में आई वृद्धि","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत, नवंबर के पहले सप्ताह में निर्यात में आई वृद्धि
Tue, 10 Nov 2020 12:43 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
आयात-निर्यात
- फोटो : pixabay
देश की अर्थव्यवस्था सुधरने लगी है। निर्यात कारोबार में सुधार आने के संकेत दिखने लगे हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में 6.75 अरब डॉलर का निर्यात किया गया, जो सालाना आधार पर 22.47 फीसदी वृद्धि को दर्शाता है। इसमें औषधि, रत्न एवं आभूषण और इंजीनियरिंग क्षेत्र का मजबूत योगदान रहा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह कहा।
विज्ञापन
नवंबर में 1.25 अरब डॉलर की वृद्धि
एक साल पहले नवंबर के पहले सप्ताह में 5.51 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था। इस लिहाज से इस साल नवंबर में इसमें 1.25 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई है। फीसदी में यह आंकड़ा 22.47 फीसदी रहा है। अधिकारी ने बताया कि एक से सात नवंबर 2020 के दौरान आयात 13.64 फीसदी बढ़कर 9.30 अरब डॉलर रहा, जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 8.19 अरब डॉलर रहा था।
विज्ञापन
पेट्रोलियम के अतिरिक्त न्य सामानों का आयात बढ़ा
आयात में पेट्रोलियम को छोड़कर अन्य सामानों का आयात 23.37 फीसदी बढ़ा है। व्यापार घाटे की यदि बात की जाए तो यह 2.55 अरब डॉलर रहा है। औषधि, रत्न एवं आभूषणों का निर्यात आलोच्य अवधि में क्रमश: 32 फीसदी बढ़कर 13.91 करोड़ डॉलर, 88.8 फीसदी बढ़कर 336.07 करोड़ डॉलर पर रहा। इसी प्रकार इंजीनियरिंग सामानों का निर्यात 16.7 फीसदी बढ़कर 21.51 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सितंबर में भी दर्ज की गई थी वृद्धि
इस दौरान अमेरिका, हांगकांग और सिंगापुर को निर्यात में क्रमश: 54 फीसदी, 176 फीसदी और 91 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। नवंबर पहले सप्ताह में जिन क्षेत्रों के निर्यात कारोबार में गिरावट रही उनमें पेट्रोलियम, समुद्री उत्पाद और चमड़े का सामान प्रमुख रहे। देश के निर्यात कारोबार में सितंबर में भी वृद्धि दर्ज की गई थी, लेकिन अक्तूबर में इसमें फिर गिरावट आ गई थी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन