{"_id":"617b3a0114ae7f082038dcad","slug":"indian-economy-improving-rapidly-after-the-corona-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीएईआर का दावा: तेज सुधार की राह पर अर्थव्यवस्था, जीएसटी संग्रह, बिजली खपत, माल ढुलाई में तेजी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एनसीएईआर का दावा: तेज सुधार की राह पर अर्थव्यवस्था, जीएसटी संग्रह, बिजली खपत, माल ढुलाई में तेजी
Fri, 29 Oct 2021 05:32 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 29 Oct 2021 05:32 AM IST
सार
टीकाकरण में तेजी और संक्रमण में गिरावट के साथ आर्थिक गतिविधियां लगातार सामान्य हो रही हैं।
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महामारी के प्रकोप से उबरकर भारतीय अर्थव्यवस्था तेज सुधार की राह पर है। इसके ज्यादातर क्षेत्र कोरोना पूर्व स्तर के करीब पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
नेशनल काउंसिल फॉर अप्लाइड इकनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) ने बृहस्पतिवार को अर्थव्यवस्था पर अपनी मासिक समीक्षा में कहा कि अनुमान से बेहतर राजकोषीय नतीजों और जीएसटी संग्रह, बिजली खपत एवं माल ढुलाई में उछाल से पता चल रहा है कि आर्थिक गतिविधियां तेज सुधार की राह पर हैं।
विज्ञापन
एअर इंडिया के निजीकरण समेत नीतिगत सुधारों से आर्थिक वृद्धि को लेकर बेहतर संकेत मिल रहे हैं। समीक्षा में कहा कि टीकाकरण में तेजी और संक्रमण में गिरावट के साथ आर्थिक गतिविधियां लगातार सामान्य हो रही हैं। इस साल अर्थव्यवस्था के 9.5 फीसदी की दर से बढ़ने की संभावना है। एजेंसी
विज्ञापन
सेवा क्षेत्र में सबसे धीमा सुधार
रिपोर्ट में कहा गया है कि कृषि क्षेत्र पर महामारी का प्रकोप देखने को नहीं मिला और यह अपने दीर्घकालिक औसत दर से बढ़ रहा है। विनिर्माण क्षेत्र भी नुकसान की भरपाई के लिए तैयार लग रहा है। हालांकि, महामारी से सबसे अधिक प्रभावित सेवा क्षेत्र में सुधार की रफ्तार सबसे धीमी है।