फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Economy: How much time will it take for India to become a developed country, ex-RBI governor said this

Indian Economy: भारत को विकसित देश बनने में कितना समय लगेगा, आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने लगाया ये अनुमान

Sat, 24 Dec 2022 02:09 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 24 Dec 2022 02:09 PM IST
सार

Indian Economy: आईसीएफएआई फाउंडेशन फॉर हायर एजुकेशन के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुल उत्पादन स्तर पर भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह अपने आप में एक प्रभावशाली उपलब्धि है। लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में आईएमएफ के अनुसार भारत का स्थान 197 देशों में 142वां है। 

विज्ञापन
Indian Economy: How much time will it take for India to become a developed country, ex-RBI governor said this
indian economy - फोटो : istock

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन ने शनिवार को कहा कि 8-9 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर के साथ भारत को विकसित देश बनने में 20 साल का समय लग सकता है।  रंगराजन ने कहा कि उच्च मध्यम आय वाले देश के स्तर तक पहुंचने के लिए दो साल और लगेंगे। विकसित देश के रूप में वर्गीकृत होने के लिए प्रति व्यक्ति सालाना आय न्यूनतम 13,205 डॉलर होनी चाहिए और इसे हासिल करने में दो दशक से अधिक समय लग जाएंगे।

विज्ञापन


आईसीएफएआई फाउंडेशन फॉर हायर एजुकेशन के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुल उत्पादन स्तर पर भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह अपने आप में एक प्रभावशाली उपलब्धि है। लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में आईएमएफ के अनुसार भारत का स्थान 197 देशों में 142वां है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'नीति निर्माताओं का तत्काल ध्यान अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर बढ़ाने पर होना चाहिए। 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था की प्राप्ति एक अच्छा अल्पकालिक आकांक्षी लक्ष्य है। यह कम से कम पांच साल तक 9 प्रतिशत की सतत वृद्धि दर हासिल करने से संभव हो सकेगा। फिर भी यह लक्ष्य हासिल करने के बाद भी भारत की प्रति व्यक्ति सालाना आय केवल 3472 अमरीकी डालर होगी और हमें अभी भी निम्न मध्यम आय वाले देश के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
उन्होंने कहा, 'हमें इस तरह लंबा सफर तय करना है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, 'यह दिखाता है कि हमें निश्चित रूप से तेजी से चलने की जरूरत है।  कोविड-19 के बाद और रूस के यूक्रेन युद्ध के बाद, भारत के भविष्य के विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करने की आवश्यकता है।  उन्होंने कहा कि शुरुआत में वृद्धि दर को बढ़ाकर सात प्रतिशत करने की जरूरत है और फिर इसके बाद आठ से नौ प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करने की जरूरत है जो संभव है और भारत ने अतीत में दिखाया है कि वह छह से सात साल की सतत अवधि में इस तरह की वृद्धि दर हासिल कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed