फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian economy Business Activity Rises For Sixth Consecutive Week according to Nomura Report

नोमुरा रिपोर्ट: पाबंदियों में ढील के साथ लगातार छठे सप्ताह बढ़ी कारोबारी गतिविधियां

Tue, 06 Jul 2021 02:26 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 06 Jul 2021 02:26 PM IST
सार

चार जून को समाप्त सप्ताह के लिए 'नोमुरा इंडिया बिजनेस रिजंपशन इंडेक्स' 'नोमुरा इंडिया बिजनेस रिजंपशन इंडेक्स' 

विज्ञापन
Indian economy Business Activity Rises For Sixth Consecutive Week according to Nomura Report
कोरोना अर्थव्यवस्था - फोटो : pixabay

विस्तार

जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने कहा कि भारत में कोविड महामारी की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए लगाई गई पाबंदियों में ढील के साथ कारोबारी गतिविधियां लगातार छठे सप्ताह बढ़ी हैं। 'नोमुरा इंडिया बिजनेस रिजंपशन इंडेक्स' (एनआईबीआरआई) चार जून को समाप्त सप्ताह के लिए बढ़कर 91.3 रहा जो इससे पूर्व सप्ताह में 86.3 था। ताजा सूचकांक महामारी पूर्व अंक से केवल 8.7 फीसदी और दूसरी लहर से पहले के मुकाबले 3.6 फीसदी कम है।

विज्ञापन


6.9 फीसदी बढ़ी बिजली मांग 
पिछले सप्ताह के मुकाबले बिजली मांग 6.9 फीसदी बढ़ी। पिछले सप्ताह इसमें 7.8 फीसदी की वृद्धि हुई थी। हालांकि श्रम भागीदारी दर घटकर 39.6 फीसदी रही। नोमुरा के अनुसार विनिर्माण पीएमआई और सेवा पीएमआई (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) में कमी और रेल माल ढुलाई राजस्व के स्थिर रहने के बवजूद, निर्यात-आयात, जीएसटी ई-वे बिल और वाहन तथा डीजल बिक्री मई के मुकाबले जून में सुधरी है।
विज्ञापन


ब्रोकरेज कंपनी के अनुसार महामारी की दूसरी लहर का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव जून तिमाही तक सीमित रहने की संभावना है। उसने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आर्थिक वृद्धि दर 10.4 फीसदी रहने के अनुमान को बरकरार रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली तिमाही में भारत ने बनाया निर्यात का रिकॉर्ड
मालूम हो कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 'भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और हमारा निर्यात भी बढ़ रहा है। कोविड-19 की दूसरी लहर के बावजूद, भारत ने अप्रैल-जून 2021 की पहली तिमाही में अब तक का सबसे अधिक निर्यात दर्ज किया।' इंजीनियरिंग, चावल, ऑयल मील और समुद्री उत्पादों समेत विभिन्न क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश का निर्यात इस साल जून तिमाही के दौरान निर्यात बढ़कर 95 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

अप्रैल-जून 2018-19 के दौरान व्यापारिक निर्यात 82 अरब डॉलर और 2020-21 की अंतिम तिमाही के दौरान 90 अरब डॉलर था। 2020-21 की जून तिमाही में निर्यात 51 अरब डॉलर था। जबकि इसी वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में निर्यात 90 अरब डॉलर रहा था। पिछले महीने देश का निर्यात 47 फीसदी

 उछलकर 32 अरब डॉलर रहा था। गोयल ने कहा, 'इस साल अप्रैल-जून तिमाही में देश का वस्तुओं निर्यात किसी तिमाही में अबतक का सर्वाधिक है।' उन्होंने कहा कि मंत्रालय चालू वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी संबद्ध पक्षों के साथ मिलकर काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed