फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian CEO of US tech company dies in stage mishap

Accident: अमेरिकी टेक कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ की स्टेज शो के दौरान हुए हादसे के बाद मौत, अध्यक्ष गंभीर

Sat, 20 Jan 2024 10:53 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 20 Jan 2024 10:53 AM IST
सार

Accident: दुर्घटना गुरुवार को शाम सात बजकर 40 मिनट पर हुई जब शाह और राजू को रस्सियों की मदद से लोहे के पिंजरे में ऊंचाई से नीचे मंच पर लाया जा रहा था। अचानक, पिंजरे से जुड़े दो तारों में से एक टूट गया। दोनों 15 फीट से अधिक नीचे कंक्रीट के मंच पर गिर गए।

विज्ञापन
Indian CEO of US tech company dies in stage mishap
संजय शाह - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में रहने वाले भारतीय सीईओ और एक बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी के संस्थापक की गुरुवार रात हुए रामोजी फिल्म सिटी (आरएफसी) में एक कॉर्पोरेट कार्यक्रम के दौरान लोहे के पिंजरे का कोंटरापशन गिरने से मौत हो गई और इसके अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा विस्ट्रेक्स एशिया पैसिफिक प्राइवेट लिमिटेड के सिल्वर जुबली कार्यक्रम के दौरान हुआ।

विज्ञापन


इलिनोइस स्थित सीईओ संजय शाह (56) का हैदराबाद में एक अस्पताल में निधन हो गया, जबकि कंपनी के अध्यक्ष विश्वनाथ राजू डाटला जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

विस्ट्रेक्स ने आरएफसी में अपने कर्मचारियों के लिए कमरे बुक किए थे और दो दिनों में रजत जयंती समारोह आयोजित करने की योजना बना रहा था। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, 'शाह और राजू को पिंजरे से मंच पर उतारा जाना समारोह की शुरुआत करने के लिए पहले से तय कार्रक्रम था। उसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन


यह दुर्घटना शाम सात बजकर 40 मिनट पर हुई जब शाह और राजू को रस्सियों की मदद से लोहे के पिंजरे में ऊंचाई से नीचे मंच पर लाया जा रहा था। अचानक, पिंजरे से जुड़े दो तारों में से एक टूट गया। दोनों 15 फीट से अधिक नीचे कंक्रीट के मंच पर गिर गए। अब्दुल्लापुरमेट पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर डी करुणाकर रेड्डी ने मीडिया को को बताया, "इससे कई चोटें आईं। "दुर्घटना के समय, संगीत बजाया जा रहा था और शाह और राजू नीचे उतरते समय अपने कर्मचारियों की ओर हाथ हिला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद उन्हें एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में हालत बिगड़ने पर एक कॉरपोरेट अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। थोड़ी देर बाद शाह की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed