फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   'India will buy Venezuelan Oil' says Petroleum Minister Hardeep Singh Puri

Venezuelan Oil: 'भारत वेनेजुएला से खरीदेगा कच्चा तेल', केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कारण

Fri, 15 Dec 2023 03:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 15 Dec 2023 03:41 PM IST
सार

Venezuelan Oil: भारत सरकार ने वेनेजुएला से पेट्रोलियम ऑयल खरीदने की मंशा ऐसे समय पर जाहिर की है जब अक्तूबर महीने में अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने का एलान किया था। ये प्रतिबंध साल 2018 में वेनेजुएला के मदुरो सरकार के दोबारा चुने जाने के बाद दंडित करने के लिए लगाए गए थे।

विज्ञापन
'India will buy Venezuelan Oil' says Petroleum Minister Hardeep Singh Puri
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत अब रूस के बाद वेनेजुएला से भी कच्चा तेल खरीदने की तैयार कर रहा है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय रिफाइनरियां दक्षिण अफ्रीकी देश के भारी तेल की प्रोसेसिंग करने में सक्षम हैं। एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में पुरी ने बताया कि नई दिल्ली हर उस देश से तेल का आयात करना चाहता है जो किसी प्रतिबंध के अंतर्गत नहीं आते हैं।

विज्ञापन


भारत सरकार ने वेनेजुएला से पेट्रोलियम ऑयल खरीदने की मंशा ऐसे समय पर जाहिर की है जब अक्तूबर महीने में अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने का एलान किया था। ये प्रतिबंध साल 2018 में वेनेजुएला के मदुरो सरकार के दोबारा चुने जाने के बाद दंडित करने के लिए लगाए गए थे। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, "भारत वेनेजुएला तेल खरीदेगा। हमारे कई रिफाईनरी जिनमें एक पारादीप में स्थित है वहां के भारी तेल को प्रोसेस करने में सक्षम है। हम ऐसे किसी भी जगह से तेल आयात शुरू करने का मन बना रहे हैं जो प्रतिबंधित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्री पुरी ने आगे कहा कि हम ऐसी स्थिति में हैं जहां हम हर दिन 50 लाख बैरल कच्चे तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह संख्या हर दिन बढ़ रही है। ऐसे में यदि वेनेजुएला का तेल भारतीय बाजार में आता है तो हम उसका स्वागत करेंगे।

भारत ने आखिरी बार 2020 में वेनेजुएला के कच्चे तेल का आयात किया था जब अमेरिका ने देश पर द्वितीयक प्रतिबंध लगाए थे / अमेरिका ने 2018 के चुनाव के बाद मादुरो की सरकार को दंडित करने के लिए वेनेजुएला पर कठोर प्रतिबंध लगाए थे। दक्षिण अमेरिकी देश जल्द ही 1 मिलियन बीपीडी तक पहुंचने के लक्ष्य के साथ कच्चे तेल के लगभग 850,000 बैरल प्रति दिन (बीपीडी) का उत्पादन कर रहा है। 

भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता देश है जिसने अपने ऊर्जा परिदृश्य को नया रूप देने के लिए एक रणनीतिक यात्रा शुरू की है। भारत विदेशी तेल पर बहुत अधिक निर्भर राष्ट्र के रूप में, जो अपनी जरूरतों का 80 प्रतिशत से अधिक आयात करता है। भारत का लक्ष्य अपने कच्चे तेल के आयात बिल को कम करना और अपनी रिफाइनिंग क्षमताओं को बढ़ाना है। इस कड़ी में भारत वेनेजुएला से कच्चा तेल आयात करने का मन बना रहा है।


वेनेजुएला साल 2014 से कच्चे तेल का उत्पादन कर रहा है। वहां 2016 तक  299,953,000,000 बैरल कच्चे तेल का रिजर्व था। यह देश दुनिया के सबसे अधिक कच्चे तेल के रिजर्व वाला देश है, जहां पूरी दुनिया में मौजूद कच्चे तेल का 18.2 फीसदी हिस्सा मौजूद है। भारत, अपने तेल स्रोतों में विविधता लाने और अपनी शोधन क्षमताओं को मजबूत करने के अवसरों पर नजर रख रहा है, वेनेजुएला के साथ सहयोग और साझेदारी की तलाश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed