फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India will become the world largest consumer market, Morgan Stanley commented in its report

Report: 'भारत बनेगा विश्व का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार', मॉर्गन स्टैनली ने अपनी रिपोर्ट में की टिप्पणी

Tue, 05 Aug 2025 02:51 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 05 Aug 2025 02:51 PM IST
सार

मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है कि आने वाले दशकों में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाएगा। इसमें कहा गया कि भारत विश्व का सबसे अधिक मांग वाला उपभोक्ता बाजार बन जाएगा।

विज्ञापन
India will become the world largest consumer market, Morgan Stanley commented in its report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

आने वाले दशकों में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाने की राह पर है। मॉर्गन स्टैनली की हालिया रिपोर्ट में यह आकलन किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में  ऋण-से-जीडीपी अनुपात में वृद्धि और विनिर्माण क्षेत्र की जीडीपी में बढ़ती हिस्सेदारी के चलते वैश्विक अर्थव्यस्था में देश की भूमिका उल्लेखनीय रूप से बढ़ेगी। ऋण-से-जीडीपी अनुपात इस बात का सूचक है कि किसी देश पर कितना ऋण बकाया है और वह अपने ऋणों का भुगतान करने के लिए कितना उत्पादन करता है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PMI: जुलाई में सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर 11 महीने के हाई पर, निर्यात और बिक्री में तेज वृद्धि के कारण हुआ संभव
विज्ञापन


भारत सबसे अधिक मांग वाला उपभोक्ता बाजार बनने की राह पर
रिपोर्ट में कहा गया है कि मजबूत बुनियादी कारकों के संयोजन के चलते आने वाले वर्षों में भारत वैश्विक उत्पादन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने को तैयार है। इन कारकों में तेजी से बढ़ती जनसंख्या, सक्रिय लोकतंत्र, स्थिर मैक्रोइकोनॉमिक नीतियां, बेहतर बुनियादी ढांचा, बढ़ता उद्यमी वर्ग और बेहतर सामाजिक परिणाम शामिल हैं। इसमें कहा गया कि भारत विश्व का सबसे अधिक मांग वाला उपभोक्ता बाजार बन जाएगा। इसमें ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन होगा, सकल घरेलू उत्पाद में ऋण एवं विनिर्माण क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • रिपोर्ट में कहा गया कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद में तेल की घटती हिस्सेदारी और निर्यात, खासतौर से सेवाओं की बढ़ती हिस्सेदारी से राजकोषीय समेकन को समर्थन मिलेगा। 
  • उच्च वृद्धि , कम अस्थिरता और गिरती ब्याज दरों का यह संयोजन इक्विटी बाजार में उच्च मूल्य से आय (पी/ई) अनुपात को समर्थन देता है।
  • बेहतर व्यापक आर्थिक स्थिरता और घरेलू बैलेंस शीट में बदलाव शेयर बाजार में निरंतर मांग को बढ़ावा दे रहे हैं। 


 मॉर्गन स्टेनली को भारतीय शेयर बाजार पर भरोसा
2000 में आंकड़े जारी होने के बाद से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की स्थिति अपने सबसे कमजोर स्तर पर है।  इसके बावजूद, मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि उसे भारत की दीर्घकालिक संभावनाओं पर भरोसा है। 

जोखिमों को लेकर दी गई चेतावनी
हालांकि, रिपोर्ट में वैश्विक विकास में मंदी, बिगड़ती भू-राजनीति, तेल की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति श्रृंखला में निरंतर व्यवधान, विशेष रूप से दुर्लभ पृथ्वी सामग्री और उर्वरकों जैसे क्षेत्रों में, जैसे नकारात्मक जोखिमों के बारे में भी चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed