Insurance: भारत 10 वर्षों में होगा दुनिया का छठा सबसे बड़ा बीमा बाजार, कोरोना के बाद ग्राहक बढ़े
Insurance: स्विस रे इंस्टीच्यूट की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में इंश्योरेंस प्रीमियम में वर्ष 2022 में 6.6% की वृद्धि दर्ज की जाएगी। वहीं, 2023 में यह 7.1% की असाधारण दर से बढ़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आने वाले दस वर्षों में भारत दुनिया का छठा सबसे बड़ा बीमा बाजार बन सकता है। एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश में इंश्योरेंस रेग्युलेटर की निगरानी और अर्थव्यवस्था में विस्तार के कारण भारत में बीमा बाजार को विस्तार मिल सकता है। रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि देश में कुल इंश्योरेंस प्रीमियम सालाना 14 फीसदी की दर से बढ़ेगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगले दस वर्षों में भारत दुनिया का सबसे बड़ा इंश्योरेंस बाजार बनकर उभरेगा। बता दें कि वर्ष 2021 में भारत दुनिया के बड़े बीमा बाजार में दसवें स्थान पर है लेकिन अगले दस वर्षों में प्रीमियम वॉल्यूम में वृद्धि के कारण यह छठे स्थाना पर आ जाएगा। बता दें कि यह रिपोर्ट स्विट्जरलैंड की पुनर्बीमा कंपनी स्विस रे इंस्टीच्यूट (Swiss Re Institute) ने तैयार की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में इंश्योरेंस प्रीमियम में वर्ष 2022 में 6.6% की वृद्धि दर्ज की जाएगी। वहीं, 2023 में यह 7.1% की असाधारण दर से बढ़ेगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अनुमानित वृद्धि दर को ध्यान में रखा जाए तो वर्ष 2022 में पहली बार बीमा प्रीमियम 100 अरब डॉलर को पार कर सकता है।
कोरोना महामारी के बार बीमा क्षेत्र में हुआ इजाफा
रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी के बाद भारत के बीमा उद्योग में इजाफा दिखा है। कोरोना के बाद नॉन लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में भी बड़ा बदलाव आया है। लोगों ने अब बड़े पैमाने पर बीमा खरीदना शुरू किया है इससे बीमा क्षेत्र को बड़ा विस्तार मिला है।
स्विस रे इंस्टीच्यूट की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी में एक होगी। इस दौरान देश में बीमा क्षेत्र का भी दायरा बढ़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार देश में स्वास्थ्य बीमा के प्रति भी लोगों की जागरुकता लगातार बढ़ रही है। लोग अब ज्यादा से ज्यादा पॉलिसी खरीद रहे हैं और अपनों के भविष्य को सुरक्षित कर रहे हैं।