{"_id":"6428c22375f1ec437e0e9d43","slug":"india-unemployment-rate-rises-to-3-month-high-in-march-says-cmie-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unemployment In India: बेरोजगारी दर तीन माह के उच्चस्तर 7.8% पर, फरवरी में यह 7.45 फीसदी थी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Unemployment In India: बेरोजगारी दर तीन माह के उच्चस्तर 7.8% पर, फरवरी में यह 7.45 फीसदी थी
Sun, 02 Apr 2023 05:15 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 02 Apr 2023 05:15 AM IST
सार
सीएमआईई के शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मार्च के दौरान शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर 8.4 फीसदी, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह 7.5 फीसदी रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बेरोजगारी दर मार्च में तीन महीने के उच्चस्तर 7.8 फीसदी पर पहुंच गई। यह देश के श्रम बाजार में गिरावट के चलते हुआ है। भारतीय अर्थव्यवस्था की निगरानी पर केंद्र (सीएमआईई) के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले साल बेरोजगारी दर 8.30 फीसदी हो गई थी, लेकिन इस साल जनवरी में यह घटकर 7.14 फीसदी पर आ गई थी। हालांकि यह फरवरी में फिर से बढ़कर 7.45 प्रतिशत हो गई थी।
विज्ञापन
सीएमआईई के शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मार्च के दौरान शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर 8.4 फीसदी, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह 7.5 फीसदी रही। सीएमआईई के प्रबंध निदेशक महेश व्यास ने बताया कि मार्च 2023 में भारत के श्रम बाजारों में गिरावट आई। इसके चलते बेरोजगारी दर फरवरी के 7.5 फीसदी से बढ़कर मार्च में 7.8 फीसदी हो गई। इसका प्रभाव श्रम बल भागीदारी दर में नजर आया, जोकि 39.9 फीसदी से गिरकर 39.8 फीसदी हो गया। उन्होंने कहा कि इससे फरवरी में रोजगार दर 36.9 फीसदी से गिरकर मार्च में 36.7 फीसदी हो गई। साथ ही रोजगार 40.99 करोड़ से घटकर 40.76 करोड़ रह गया।
विज्ञापन
हरियाणा में सबसे अधिक बेरोजगारी... राज्यों की बात करें तो हरियाणा में सबसे अधिक बेरोजगारी दर 26.8 फीसदी रही। इसके बाद राजस्थान में 26.4 फीसदी, जम्मू-कश्मीर में 23.1 फीसदी, सिक्किम में 20.7 फीसदी, बिहार में 17.6 फीसदी और झारखंड में 17.5 फीसदी रही।
विज्ञापन
उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में अच्छी स्थिति... उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर सबसे कम 0.8 फीसदी रही। इसके बाद पुडुचेरी 1.5फीसदी, गुजरात 1.8 फीसदी, कर्नाटक 2.3 फीसदी और मेघालय तथा ओडिशा में 2.6 फीसदी रही।