फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's U30 Startups Prioritize Product, Expansion with Over Half of Funds: Hurun Report

Hurun Report: भारतीय अंडर-30 स्टार्टअप्स की नई सोच, आधी से अधिक पूंजी उत्पाद बनाने व विस्तार पर कर रहे खर्च

Wed, 01 Jul 2026 08:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 01 Jul 2026 08:06 PM IST
सार

हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत के अंडर-30 उद्यमियों ने अपनी 50 फीसदी से अधिक पूंजी उत्पाद विकास और बाजार विस्तार में लगाई है, जो टिकाऊ कारोबार बनाने पर उनके बढ़ते ध्यान को दर्शाता है।

विज्ञापन
India's U30 Startups Prioritize Product, Expansion with Over Half of Funds: Hurun Report
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

हुरुन इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के प्रमुख अंडर-30 उद्यमियों की ओर से जुटाई गई आधी से अधिक पूंजी उत्पाद विकास और बाजार विस्तार में लगाई जा रही है। यह टिकाऊ कारोबार बनाने के लिए उनकी लगन क्षमता को दर्शाता है। यह रिपोर्ट बुधवार को जारी की गई।

विज्ञापन


हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने बताया कि इस पीढ़ी को पूंजी के पैमाने से नहीं, बल्कि उसे इस्तेमाल करने के अनुशासन से पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि 50 फीसदी से अधिक पूंजी सीधे प्रोडक्ट डेवलपमेंट और बाजार का विस्तार करने पर खर्च हो रही है। जुनैद ने जोर दिया कि ये ऐसे संस्थापक हैं जो फंडिंग के अगले दौर के लिए नहीं, बल्कि अगले दशक के लिए कुछ बना रहे हैं। वे परिणाम पर केंद्रित हैं।
विज्ञापन


अवेंडस वेल्थ-हुरुन इंडिया यू30 सूची 2026 की कंपनियों की ओर से लगाई गई पूंजी मुख्य रूप से वृद्धि और विस्तार के लिए है। यह रिपोर्ट युवा उद्यमियों की बदलती सोच के बारे में बताती है। वे टिकाऊ कारोबार बनाने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा उद्यमी पूंजी का उपयोग कैसे कर रहे हैं?

रिपोर्ट के अनुसार, कुल पूंजी आवंटन का 27 फीसदी प्रोडक्ट डेवलपमेंट में जा रहा है। वहीं, बाजार और भौगोलिक विस्तार पर 26 फीसदी पूंजी लगाई जा रही है। इस प्रकार, संयुक्त हिस्सेदारी 53 फीसदी हो जाती है। यह दर्शाता है कि युवा संस्थापक विवेकाधीन खर्च के बजाय दीर्घकालिक उत्पाद निर्माण और बाजार विस्तार को प्राथमिकता दे रहे हैं। वे लगातार निवेशकों की रुचि भी आकर्षित कर रहे हैं।

किन स्टार्टअप्स को सबसे अधिक फंडिंग मिली है?

जेप्टो इस वर्ष की सूची में सबसे अधिक फंडिंग पाने वाला स्टार्टअप है। इसने अब तक 2.3 अरब डॉलर जुटाए हैं। फिनटेक कंपनी भारतपे 650 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। क्लीन मोबिलिटी क्षेत्र की सिंपल एनर्जी 99 मिलियन डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है। भारतपे ने 18 फंडिंग राउंड पूरे किए हैं, जो सूची में सबसे अधिक हैं। सिंपल एनर्जी और जेप्टो ने 15-15 दौर पूरे किए हैं। पिक्सेल ने 11 और बाज बाइक्स ने नौ राउंड पूरे किए हैं।

सूची में सबसे युवा उद्यमी कौन हैं?

अवेंडस वेल्थ-हुरुन इंडिया यू30 सूची 2026 में प्रवेश पाने वाले 10 सबसे युवा 24 वर्ष या उससे कम आयु के हैं। अपोलिंक के ओंकार सिंह बत्रा और सुपरमेमोरी के ध्रव्य शाह 20 वर्ष की आयु वाले सूची में सबसे युवा हैं। जेप्टो के सह-संस्थापक आदित पालिचा और कैवल्य वोहरा (23 वर्ष) भी 20 की शुरुआती उम्र के अन्य संस्थापकों में शामिल हैं। स्पेसटेक और उभरते तकनीक उद्यमों में भी पूंजी का आवंटन हुआ है। पिक्सेल ने 96 मिलियन डॉलर, क्लैरिटी ने 90 मिलियन डॉलर और विस्प्र एआई ने 81 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। दिगंतरा, स्विस और ट्रायोमिक्स ने क्रमशः 67 मिनियन डॉलर, 54 मिलियन डॉलर और 51 मिलियन डॉलर हासिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed