फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's richest woman overtakes Azim Premji after Wipro share price erosion

Savitri Jindal: देश के अमीरों की सूची में पांचवें नंबर पर पहुंचीं सावित्री जिंदल, अजीम प्रेमजी से आगे निकलीं

Wed, 13 Dec 2023 10:15 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 13 Dec 2023 10:15 AM IST
सार

Savitri Jindal: भारत के सबसे रईस लोगों की सूची में विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी कभी पहले नंबर पर थे। लेकिन पिछले वर्षों में उनकी नेटवर्थ में बड़ी कमी दर्ज की गई। पिछले दो वर्षों में कंपनी के शेयर में 42 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
India's richest woman overtakes Azim Premji after Wipro share price erosion
सावित्री जिंदल। - फोटो : social media

विस्तार

भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल अब दौलत के मामले में विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी से आगे निकलते हुए सातवें नंबर से पांचवें नंबर पर आ गईं हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 25 अरब डॉलर तक पहुंच गई। पिछले दो साल में ही उनकी दौलत में भारी इजाफा हुआ। वहीं इस दौरान अजीम प्रेमजी की संपत्ति में 42 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


कभी कॉलेज नहीं गई, लेकिन संभाल लिया पूरा कारोबार
असम के तिनसुकिया में 20 मार्च 1950 को सावित्री जिंदल का जन्म हुआ था। उनका विवाह 1970 में जिंदल ग्रुप के संस्थापक ओमप्रकाश जिंदल से हुई थी। उनके 9 बच्चे हैं। जब वे 55 साल की थीं, तब हेलिकॉप्टर दुर्घटना में उनके पति की मौत हो गई थी। ओम प्रकाश जिंदल हरियाणा सरकार में मंत्री भी रहे थे। पति की मौत के बाद उन्होंने पूरा कारोबार संभाला।
विज्ञापन


कभी पहले नंबर पर रहे प्रेमजी अब छठे नंबर पर
भारत के सबसे रईस लोगों की सूची में विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी कभी पहले नंबर पर थे। लेकिन पिछले वर्षों में उनकी नेटवर्थ में बड़ी कमी दर्ज की गई। पिछले दो वर्षों में कंपनी के शेयर में 42 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। जिसका असर प्रेमजी की संपत्ति पर भी पड़ा और अब वे देश के अमीरों की सूची में छठे नंबर पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के टॉप 10 अमीरों की सूची में इन उद्योगपतियों का नाम है शामिल
1. मुकेश अंबानी
2. गौतम अदाणी
3. शपूर पलोनजी मिस्त्री
4. शिव नादर
5. सावित्री देवी जिंदल
6. अजीम प्रेमजी
7. दिलीप शांतिलाल सांघवी
8. राधाकिशन दमानी
9. लक्ष्मी मित्तल
10. कुमार मंगलम बिरला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed