{"_id":"66a8a2a411ba7cb7e00479ae","slug":"india-s-gold-demand-dips-5-pc-to-149-7-tonnes-in-june-quarter-on-high-prices-wgc-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold: अप्रैल-जून में अच्छी बिक्री से वैश्विक सोने की मांग में 4.16 प्रतिशत की वृद्धि, डब्ल्यूजीसी ने की पुष्टि","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold: अप्रैल-जून में अच्छी बिक्री से वैश्विक सोने की मांग में 4.16 प्रतिशत की वृद्धि, डब्ल्यूजीसी ने की पुष्टि
Tue, 30 Jul 2024 01:52 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:52 PM IST
सार
आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में सोने की मांग को ‘ओवर-द-काउंटर’ (ओटीसी) लेनदेन से समर्थन मिला, जो पिछले वर्ष की तुलना में 53 प्रतिशत बढ़कर 329 टन हो गया। ‘ओवर-द-काउंटर’ लेनदेन का मतलब दो पक्षों के बीच सीधे लेनदेन से है।
विज्ञापन
gold
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक सोने की मांग अप्रैल-जून तिमाही में 4.16 प्रतिशत बढ़कर 1,258.2 टन हो गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह बात कही। डब्ल्यूजीसी की ‘दूसरी तीमाही 2024 सोना मांग रुझान’ रिपोर्ट के अनुसार, 2023 की दूसरी तिमाही में कुल मांग 1,207.9 टन थी जो 2024 में बढ़कर 1,258.2 टन हो गई।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में मांग को ‘ओवर-द-काउंटर’ (ओटीसी) लेनदेन से समर्थन मिला, जो पिछले वर्ष की तुलना में 53 प्रतिशत बढ़कर 329 टन हो गया। ‘ओवर-द-काउंटर’ लेनदने से तात्पर्य दो पक्षों के बीच सीधे लेनदेन से है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया, इसके साथ ही समीक्षाधीन तिमाही में सोने की कीमतों में भी सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो औसतन 2,338 डॉलर प्रति औंस रही। तिमाही के दौरान यह 2,427 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर भी पहुंच गई।
विज्ञापन
इसमें कहा गया, ओटीसी मांग में वृद्धि, केंद्रीय बैंकों की ओर से निरंतर खरीद, तथा ईटीएफ निकासी में कमी के कारण इस वर्ष दूसरी तिमाही में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।
समीक्षाधीन तिमाही में वैश्विक स्वर्ण ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में सात टन की मामूली निकासी देखी गई।
डब्ल्यूजीसी की वरिष्ठ बाजार विश्लेषक लुईस स्ट्रीट ने कहा कि केंद्रीय बैंकों और ओटीसी बाजार की मजबूत मांग के कारण सोने की बढ़ती और रिकॉर्ड तोड़ने वाली कीमत सुर्खियों में रही।
उन्होंने कहा, ‘‘.... भविष्य में सोने के लिए कुछ संभावित चुनौतियां हैं, लेकिन वैश्विक बाजार में भी बदलाव हो रहे हैं, जिससे सोने की मांग को समर्थन और बढ़ावा मिलेगा।’’