{"_id":"661934f1585363ac000b9b75","slug":"india-s-forex-reserves-up-by-2-98-bn-to-hit-fresh-peak-of-648-56-bn-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 2.98 अरब डॉलर बढ़कर 648.56 अरब डॉलर के नये ऑल टाइम हाई पर, आंकड़े जारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 2.98 अरब डॉलर बढ़कर 648.56 अरब डॉलर के नये ऑल टाइम हाई पर, आंकड़े जारी
Fri, 12 Apr 2024 06:56 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 12 Apr 2024 06:56 PM IST
सार
Forex Reserve: पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.98 अरब डॉलर से अधिक बढ़कर 648.56 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्चस्तर पर जा पहुंचा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.95 अरब डॉलर बढ़कर 645.58 अरब डॉलर हो गया था।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार
- फोटो : Agency
विस्तार
देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.98 अरब डॉलर से अधिक बढ़कर 648.56 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्चस्तर पर जा पहुंचा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.95 अरब डॉलर बढ़कर 645.58 अरब डॉलर हो गया था जो उस समय तक का सर्वकालिक उच्च स्तर था।
विज्ञापन
इससे पहले, सितंबर 2021 में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 642.45 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 54.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 571.17 अरब डॉलर हो गईं।
विज्ञापन
डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है। रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 2.39 अरब डॉलर बढ़कर 54.56 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.17 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा भी 90 लाख डॉलर बढ़कर 4.669 अरब डॉलर हो गयी।