{"_id":"65609b24a252a5f1520014c3","slug":"india-s-forex-reserves-rise-usd-5-08-billion-to-usd-595-40-billion-during-the-week-ended-november-17-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 5.08 अरब डॉलर का इजाफा, 595.40 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 5.08 अरब डॉलर का इजाफा, 595.40 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा
Fri, 24 Nov 2023 06:49 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 24 Nov 2023 06:49 PM IST
सार
Forex Reserves: रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 17 नवंबर को समाप्त हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 4.39 अरब डॉलर बढ़कर 526.39 अरब डॉलर हो गईं।
विज्ञापन
फॉरेक्स
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 5.08 अरब डॉलर बढ़कर 595.40 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले 10 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार $46.2 करोड़ डॉलर घटकर 590.32 अरब डॉलर रह गया था।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 17 नवंबर को समाप्त हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 4.39 अरब डॉलर बढ़कर 526.39 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर में अभिव्यक्त किए जाने वाले एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है।
विज्ञापन
उक्त हफ्ते के दौरान देश का स्वर्ण भंडार 52.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 46.04 अरब डॉलर हो गया। दूसरी ओर से एसडीआर (विशेष आहरण अधिकार) 12 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.13 अरब डॉलर हो गया। 17 नवंबर को समाप्त हफ्ते के दौरान देश का आईएमएफ के साथ रिजर्व पॉजिशन 4.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.83 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन
बता दें कि अक्तूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के उच्चतम स्तर 645 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।