फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's forex kitty jumps USD 2.95 bn to new all-time high of USD 645.58 bn

India 's Forex Reserves: नए सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

Fri, 05 Apr 2024 06:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 05 Apr 2024 06:29 PM IST
सार

29 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 642.631 बिलियन डॉलर पहुंच गया है। यह अब तक का सर्वोच्च स्तर है।

विज्ञापन
India's forex kitty jumps USD 2.95 bn to new all-time high of USD 645.58 bn
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.951 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 645.583 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर ताजा आंकड़े जारी कर ये जानकारी दी है। इन आंकड़ों के अनुसार भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार छठे सप्ताह शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। आरबीआई ने बताया है कि 29 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब विदेशी मुद्रा भंडार अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


इससे पहले पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा कोष 140 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 642.631 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया था। यह जानकारी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दी गई। इससे पहले विदेशी मुद्रा भंडार का सर्वोच्च स्तर 2021 में देखा गया था। उस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 642.453 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि 29 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति 2.354 बिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 570.618 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है। आरबीआई ने यह भी बताया है कि इस सप्ताह के दौरान सोने का भंडार 673 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़ा है। जिसके बाद अब यह 52.16 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है। वहीं, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 73 मिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 18.145 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed