फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's exports rise 6.74 pc to USD 36.38 bn in Sep

Export: भारत का निर्यात सितंबर में 6.74 प्रतिशत बढ़कर 36.38 अरब डॉलर हुआ, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

Wed, 15 Oct 2025 03:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 15 Oct 2025 03:27 PM IST
सार

Exim: वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भारत का निर्यात सितंबर महीने में 6.74 प्रतिशत बढ़कर 36.38 अरब डॉलर हो गया। बुधवार को सरकार की ओर से इसके आंकड़े जारी किए गए। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
India's exports rise 6.74 pc to USD 36.38 bn in Sep
आयात - फोटो : एएनआई

विस्तार

वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भारत का निर्यात सितंबर महीने में 6.74 प्रतिशत बढ़कर 36.38 अरब डॉलर हो गया। बुधवार को सरकार की ओर से इसके आंकड़े जारी किए गए। 

विज्ञापन


आयात 16.6 प्रतिशत बढ़कर 68.53 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। माह के दौरान देश का व्यापार घाटा 32.1 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। सोना, चांदी, उर्वरक और इलेक्ट्रॉनिक्स के आयात में वृद्धि के कारण आयात में वृद्धि हुई।
विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में निर्यात 3.02 प्रतिशत बढ़कर 220.12 अरब डॉलर हो गया। आयात 4.53 प्रतिशत बढ़कर 375.11 अरब डॉलर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार घाटा 30.37 प्रतिशत बढ़ा

हालांकि, आंकड़ों के अनुसार, वस्तु आयात 16.7 प्रतिशत बढ़कर 68.53 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 58.74 अरब अमेरिकी डॉलर था। इसका मतलब यह है कि व्यापार घाटा 30.37 प्रतिशत बढ़कर 24.66 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले वर्ष यह 32.15 अरब डॉलर था।


अनुमानित सेवा आंकड़ों के साथ मासिक आधार पर, भारत का व्यापार घाटा (माल और सेवाएं संयुक्त) सितंबर 2025 में बढ़कर 16.61 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 8.60 अरब डॉलर था। हालांकि, वाणिज्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि चूंकि आरबीआई ने अभी तक सेवा क्षेत्र के लिए सितंबर माह का आंकड़ा जारी नहीं किया है। इसलिए वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी सितंबर 2025 का आंकड़ा एक अनुमान है, जो अगस्त माह के सेवा व्यापार आंकड़ों पर आधारित है।

निर्यात और आयात के बीच अंतर बढ़ा

निर्यात और आयात के बीच बढ़ते अंतर ने व्यापार घाटे में उल्लेखनीय वृद्धि में योगदान दिया। आंकड़ों के अनुसार, सोना, चांदी, उर्वरक और इलेक्ट्रॉनिक्स के आयात में वृद्धि देखी गई है। आंकड़ों पर बोलते हुए वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के पहले 6 महीनों में भारत ने पिछले वर्ष के पहले 6 महीनों की तुलना में 413.30 अरब डॉलर का कुल निर्यात हासिल किया, जो 4.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करता है।



विकास की संभावनाओं पर बोलते हुए वाणिज्य सचिव ने कहा कि उद्योग लचीला रहा है, आपूर्ति श्रृंखला कायम रही है। हम बेहतर कर रहे हैं। निर्यात और आयात के बीच बढ़ता अंतर आयातित वस्तुओं और सेवाओं की निरंतर मांग को उजागर करता है, जबकि भारत का निर्यात वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच लचीलापन प्रदर्शित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed