{"_id":"6516bb74304c3461e706f8ae","slug":"india-s-eight-core-sectors-growth-output-up-12-1-in-august-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Core Sector Output: देश के आठ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन अगस्त महीने में 12.1 प्रतिशत बढ़ा, जानें विवरण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Core Sector Output: देश के आठ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन अगस्त महीने में 12.1 प्रतिशत बढ़ा, जानें विवरण
Fri, 29 Sep 2023 05:26 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 29 Sep 2023 05:26 PM IST
सार
Core Sector Output: आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से अगस्त के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रही। आठ कोर उद्योगों का सूचकांक (आईसीआई) आठ प्रमुख उद्योगों जैसे कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली के उत्पादन के संयुक्त और व्यक्तिगत प्रदर्शन को मापता है।
विज्ञापन
कोर सेक्टर आउटपुट
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
देश के आठ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन अगस्त में सालाना आधार पर 12.1 प्रतिशत बढ़ा। जुलाई में यह आंकड़ा सालाना आधार पर 8 प्रतिशत था। सभी आठ कोर उद्योगों (सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, बिजली, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और इस्पात) के उत्पादन में अगस्त 2023 में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से अगस्त के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रही। आठ कोर उद्योगों का सूचकांक (आईसीआई) आठ प्रमुख उद्योगों जैसे कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली के उत्पादन के संयुक्त और व्यक्तिगत प्रदर्शन को मापता है।
विज्ञापन
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं के भारांश में आठ बुनियादी उद्योगों की हिस्सेदारी 40.27 प्रतिशत है।