{"_id":"66cddb5c3eebaec765007de4","slug":"india-s-design-in-every-chip-but-no-india-made-chip-yet-ola-founder-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Semiconductor in India: 'अब तक भारतीय चिप का नहीं बनना अनूठी विडंबना', भाविश अग्रवाल बोले- लक्ष्य हासिल करेंगे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Semiconductor in India: 'अब तक भारतीय चिप का नहीं बनना अनूठी विडंबना', भाविश अग्रवाल बोले- लक्ष्य हासिल करेंगे
Tue, 27 Aug 2024 07:27 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 27 Aug 2024 07:27 PM IST
सार
Bhavish Aggarwal: ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि एक चिप बनाना एक ‘जोखिम भरा प्रयास’है। इसके बावजूद उन्हें यकीन है कि ओला ग्रुप और एआई इकाई ‘क्रुत्रिम’इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
भाविश अग्रवाल, ओला
- फोटो : Ola
विस्तार
कैब सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल ने अभी तक कोई भारतीय चिप नहीं बनने को ‘अनूठी विडंबना’ बताते हुए कहा है कि भारत के लिए पहली एआई चिप बनाने की उनकी घोषणा बेहद महत्वाकांक्षी लक्ष्य है लेकिन कंपनी को अपना वादा पूरा करने का भरोसा है।
विज्ञापन
अग्रवाल ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि एक चिप बनाना एक ‘जोखिम भरा प्रयास’है। इसके बावजूद उन्हें यकीन है कि ओला ग्रुप और एआई इकाई ‘क्रुत्रिम’इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
अग्रवाल ने कहा कि कंपनी अपनी एआई चिप के लिए विनिर्माण इकाई नहीं लगाएगी। इसके बजाय कंपनी ताइवान, कोरिया या अमेरिकी पारिस्थितिकी तंत्र में सक्रिय वैश्विक कंपनियों के साथ काम करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
ओला के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इस बारे में बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि कोई भारत में अत्याधुनिक चिप संयंत्र लगाएगा, और हमें इसका उपयोग करने में खुशी होगी।’’
अग्रवाल ने कहा, ‘‘दुनिया की हर चिप का डिजाइन भारत से होकर गुजरता है। हर चिप का थोड़ा डिजाइन भारत में हो रहा है, लेकिन हमारे पास कोई भारतीय चिप नहीं है। हमारे पास दुनिया में सबसे ज्यादा सिलिकॉन चिप डिजाइनर हैं, लेकिन कोई भारतीय चिप नहीं है। यह एक अनूठी विडंबना है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए हमने अपनी खुद की चिप बनाने का फैसला किया है, और यह एक कृत्रिम मेधा (एआई) चिप होगी। इसके साथ ही एक सामान्य उद्देश्य वाला सीपीयू भी विकसित किया जाएगा।’’
ओला की एआई के लिए समर्पित इकाई का नाम क्रुत्रिम रखा गया है। इसने सीपीयू और एआई चिप के विकास के लिए आर्म और अनटीथर एआई जैसी वैश्विक कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।