फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Pmi Decline In Manufacturing Activity In May 2021

आर्थिक आंकड़े: मई में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में गिरावट, 50.8 अंक पर रहा PMI

Tue, 01 Jun 2021 01:24 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 01 Jun 2021 01:24 PM IST
सार

मई 2021 में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में गिरावट देखने को मिली। मई में पीएमआई गिरकर 50.8 पर आ गया। 

विज्ञापन
India Pmi Decline In Manufacturing Activity In May 2021
विनिर्माण क्षेत्र - फोटो : pixabay

विस्तार

कोविड-19 महामारी के भीषण प्रकोप और मांग पर इसके प्रभाव के चलते भारत में मई 2021 के दौरान विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में गिरावट देखने को मिली। आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) मई में गिरकर 50.8 पर आ गया, जो अप्रैल में 55.5 पर था। 

विज्ञापन


10 महीनों में सबसे कम रहा उत्पादन 
इस दौरान कंपनियों के पास नया काम और उत्पादन पिछले 10 महीनों में सबसे कम था। यदि पीएमआई 50 से ऊपर है, तो इसका अर्थ है कि गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि 50 से कम अंक संकुचन को दर्शाते हैं।
विज्ञापन


विनिर्माण क्षेत्र में तनाव बढ़ने के संकेत
इस संदर्भ में आईएचएस मार्किट में अर्थशास्त्र के एसोसिएट निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा कि, 'भारतीय विनिर्माण क्षेत्र में तनाव बढ़ने के संकेत हैं, क्योंकि कोविड-19 संकट तेज हो गया है। मौजूदा बिक्री, उत्पादन और कच्चे माल की खरीद मई में काफी कमजोर हो गई और ये पिछले 10 महीनों में सबसे धीमी गति से वृद्धि की ओर इशारा कर रहा है। वास्तव में, सभी सूचकांक अप्रैल से नीचे थे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, लीमा ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में हानिकारक प्रभाव पिछले साल की तुलना में काफी कम गंभीर हैं।

अनुमान से कम आईजीडीपी में गिरावट
मालूम हो कि भारत सरकार ने सोमवार को जीडीपी के आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.3 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। वहीं पिछले साल (2019-20) में यह चार फीसदी रही थी। जबकि चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जीडीपी ग्रोथ रेट 1.6 फीसदी दर्ज की गई। वहीं खुद केंद्र सरकार ने इस साल फरवरी में पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान जीडीपी में आठ फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया था लेकिन जीडीपी में गिरावट अनुमान से कम आई है। चौथी तिमाही में विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र के दमदार प्रदर्शन से विकास दर 1.6 फीसदी पहुंच गई और अर्थव्यवस्था में गिरावट भी अनुमान से कम दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed