फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India needs more stimulus package to fight against Coronavirus says IMF

कोरोना से लड़ने के लिए भारत को और राजकोषीय प्रोत्साहन की जरूरत: IMF

Fri, 11 Sep 2020 12:19 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 11 Sep 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
India needs more stimulus package to fight against Coronavirus says   IMF
IMF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा

कोरोना वायरस के मामले दिन प्रति दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इससे ना सिर्फ वैश्विक अर्थव्यवस्था, बल्कि घरेलू अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई है। सरकार द्वारा लगातार उठाए जा रहे कदमों के बाद भी घरेलू अर्थव्यवस्था में बारी गिरावट आई। इसके मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा है भारत को एक और प्रोत्साहन पैकेज की जरूरत है। 

विज्ञापन


कोविड-19 के कारण भारत के विकास और गरीब वर्ग पर बड़ा दुष्प्रभाव पड़ा है। इस संदर्भ में आईएमएफ के सूचना विभाग के निदेशक गेरी राइस ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह बहुपक्षीय संस्था इस महामारी से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को सही मानती है। इन कदमों को मजदूरों व गरीब परिवारों को केंद्र में रख कर उठाया गया है।
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि, 'भारत सरकार ने वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों और कर्जदारों की मदद के लिए भी कदम उठाए। कर्ज में ढील और नकदी प्रवाह बढ़ाने के जो उपाय किए गए हैं, हम उसके पक्ष में हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


और राजकोषीय प्रोत्साहन की जरूरत
लेकिन राइस ने यह भी कहा कि भारत में अभी और भी राजकोषीय प्रोत्साहन की जरूरत है। कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, खाद्यान्न और आमदनी की मदद व उद्यमों की मदद के लिए खर्च की आश्यकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही राजकोषीय स्थिति को सुधारने की एक विश्वस्नीय योजना जारी किया जाना और उसको अच्छी तरह बताया जाना जरूरी है। 


मालूम हो कि चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9 फीसदी की गिरावट आई है, जो चिंताजनक है। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को एक बार फिर एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। शुक्रवार को 96,551 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 45 लाख 62 हजार से अधिक हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed