फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Manufacturing Activities PMI in August affected due to Corona Virus

विनिर्माण क्षेत्र: कोरोना वायरस महामारी का असर, अगस्त में सुस्त हुईं गतिविधियां

Wed, 01 Sep 2021 03:22 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 01 Sep 2021 03:22 PM IST
सार

अगस्त में इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स 52.3 अंक हो गया। 50 से अधिक अंक का अर्थ गतिविधियों में विस्तार होता है।

विज्ञापन
India Manufacturing Activities PMI in August affected due to Corona Virus
विनिर्माण क्षेत्र - फोटो : pixabay

विस्तार

अगस्त में आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) 52.3 अंक हो गया। मासिक सर्वेक्षण के अनुसार इससे पिछले महीने जुलाई में यह 55.3 अंक पर था। दरअसल कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप और बढ़ती लागत की वजह से देश में मांग प्रभावित हुई है। इसके कारण अगस्त में सुस्ती देखने को मिली।

विज्ञापन


विस्तार को दर्शाता है 50 से ऊपर का अंक 
मालूम हो कि पीएमआई के तहत, 50 से अधिक अंक का अर्थ गतिविधियों में विस्तार होता है, वहीं 50 से नीचे का अंक संकुचन को दर्शाता है। इस संदर्भ में आईएचएस मार्किट में अर्थशास्त्र की संयुक्त निदेशक पोलीन्ना डी लीमा ने कहा कि, 'भारतीय विनिर्माण क्षेत्र में सुधार जारी रहा। हालांकि वृद्धि की रफ्तार में कमी आई। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान महामारी की वजह से मांग में कमी आई। साथ ही अनिश्चितता और खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश की वजह से इस दौरान रोजगार की स्थिति भी प्रभावित हुई।' लगातार दूसरे महीने अगस्त पीएमआई के आंकड़ों ने समग्र परिचालन स्थितियों में सुधार की ओर इशारा किया। 
विज्ञापन


मालूम हो कि जून में यह सूचकांक जुलाई 2020 के बाद पहली बार 50 अंक से नीचे गिर गया था। तब ताजा व्यापार आशावाद में कमी आई थी, साथ ही लोगों का बेरोजगारी का भी सामना करना पड़ा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल-जून तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र की 49.6 फीसदी रही वृद्धि दर
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर 49.6 फीसदी रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 36 फीसदी गिरा था। सबसे तेज वृद्धि निर्माण ने हासिल की, जो पिछले साल के 49.5 फीसदी गिरावट से उबरकर 68.3 फीसदी तेजी पर आ गया। 


पटरी पर लौट रही अर्थव्यवस्था
कोरोना वायरस महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है। मंगलवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के आंकड़े जारी किए। मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून के आंकड़े बताते हैं कि जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही है। यह चीन से भी बेहतर आंकड़े हैं क्योंकि पहली तिमाही में चीन की विकास दर 7.9 फीसदी दर्ज की गई है। यानी यह माना जा सकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले तेजी से सुधरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed