फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India is third largest exporter of Covid 19 vaccines after China-Russia

Covid-19: भारत कोविड टीकों का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक, चीन-रूस के बाद कुल 23.4 करोड़ वैक्सीन का किया निर्यात

Wed, 27 Dec 2023 06:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 27 Dec 2023 06:15 AM IST
सार

टीकों का आयात जनवरी-जून 2021 में 3.6 करोड़ से बढ़कर जनवरी-जून 2022 में 10.4 करोड़ हो गया। कोवैक्स के तहत टीका आपूर्ति 2021 के मुकाबले 2022 में 1.9 करोड़ से घटकर 73.6 लाख हो गई। इसका कारण विश्व में कोरोना के घटते मामले रहे।

विज्ञापन
India is third largest exporter of Covid 19 vaccines after China-Russia
Corona vaccines

विस्तार

चीन और रूस के बाद भारत कोविड टीकों का तीसरा बड़ा निर्यातक बन गया है। विदेश मंत्रालय (एमईए) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने जनवरी 2021 से जून 2023 तक 30.1 करोड़ कोविड टीके की खुराक का निर्यात किया है। इसमें से कुल 77 फीसदी यानी 23.4 करोड़ कोविड टीके वाणिज्यिक उद्देश्य से दिए गए।

विज्ञापन

17.3 फीसदी टीकों की खुराक कोवैक्स के माध्यम से सीधे तौर पर निम्न आय वाले विकासशील देशों को दी गई थीं। नीदरलैंड को इनमें से लगभग आधी खुराक (48 प्रतिशत) मिलीं। प्रमुख प्राप्तकर्ता देशों में बांग्लादेश, नाइजीरिया और नेपाल शामिल हैं, जिन्हें कोविड टीके की 1.5 करोड़ खुराकें मिलीं। वहीं, अन्य प्रमुख प्राप्तकर्ता देशों में ऑस्ट्रेलिया और म्यांमार भी हैं। आंकड़ों के मुताबिक, कोवैक्स के तहत भारत ने वैश्विक स्तर पर 5.2 करोड़ टीके की खुराक वितरित कीं।  

विज्ञापन

टीकों के अनुदान के मामले में भी आगे
भारत ने कोवैक्स मिशन के तहत कई देशों को अनुदान के रूप में कोविड टीके दो कारकों से प्रेरित होकर दिए। पहला भू-राजनीतिक विचार से, जहां भारत ने प्रवाह का मुकाबला करने का लक्ष्य रखा था। दूसरा कारण विनिर्माण लागत की भरपाई करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में 3.6 से बढ़कर 10.4 करोड़ हुई आपूर्ति
टीकों का आयात जनवरी-जून 2021 में 3.6 करोड़ से बढ़कर जनवरी-जून 2022 में 10.4 करोड़ हो गया। कोवैक्स के तहत टीका आपूर्ति 2021 के मुकाबले 2022 में 1.9 करोड़ से घटकर 73.6 लाख हो गई। इसका कारण विश्व में कोरोना के घटते मामले रहे।

सीरम ने की विश्व स्तर पर 29.5 करोड़ टीकों की आपूर्ति
सीरम इंस्टीट्यूट ने विश्व स्तर पर 29.5 करोड़ टीकों की आपूर्ति की। इसमें 12.5 करोड़ कोविशील्ड की खुराकें थीं। बिक्री की श्रेणी में 16.8 करोड़ कोवोवैक्स टीकों व 6.2 करोड़ कोविशील्ड टीकों की आपूर्ति की।

भारत में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए नेपाल में सख्ती
भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बाद नेपाल ने सख्ती शुरू कर दी है। भारत से नेपाल जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को झूलाघाट में एंटीजन टेस्ट करने के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। स्वास्थ्य कार्यालय बैतड़ी के सूचना अधिकारी विपिन लेखक ने कहा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी तस्दीक की। पिछले कोरोनाकाल में बैतड़ी के 3745 नागरिक आरटी पीसीआर और एंटीजन टेस्ट में कोरोना ग्रस्त पाए गए थे। भारत से आने वाले 467 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसे देखते हुए इस बार सख्ती बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed