फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India is becoming the basis of global stability, said NITI Aayog Vice President from the UN platform

UN: वैश्विक स्थिरता का आधार बन रहा भारत, UN के मंच से बोले नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी

Tue, 22 Jul 2025 12:32 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 22 Jul 2025 12:32 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में राजनीतिक मंच को संबोधित करते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने कहा कि  सतत आर्थिक प्रगति में भारत बड़ी भूमिका निभा रहा है। भारत की विकास यात्रा, जो पैमाने, गति और स्थिरता से चिह्नित है, अन्य विकासशील देशों का मार्गदर्शन करती है। 

विज्ञापन
India is becoming the basis of global stability, said NITI Aayog Vice President from the UN platform
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी - फोटो : एएनआई

विस्तार

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने कहा है कि भारत की सतत आर्थिक प्रगति ने उसे वैश्विक स्तर पर स्थिरता का आधार बना दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में दुनिया को ऐसे नए विकास मॉडल और वृद्धि के नए इंजनों की आवश्यकता है, जिन्हें बड़े पैमाने पर अपनाया और साझा किया जा सके। इस दिशा में भारत एक प्रमुख भूमिका निभा सकता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत-UK मुक्त व्यापार समझौता: दोनों देश 24 जुलाई को लगाएंगे मुहर, सालाना कारोबार में 25 अरब पाउंड उछाल की आशा
विज्ञापन


वैश्विक अनिश्तिता के दौर में सतत विकास अधिक जरूरी
बेरी ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सतत विकास लक्ष्यों के लिए उच्च स्तरीय राजनीतिक मंच के मंत्रिस्तरीय खंड को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्व महत्वपूर्ण आर्थिक बदलावों और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। इससे सतत विकास लक्ष्यों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का सामूहिक कार्य पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत एक जीवंत लोकतंत्र
बेरी ने कहा कि परिवर्तनशील युग में भारत एक जीवंत लोकतंत्र के रूप में उभर कर सामने आया है। इसके सामाजिक-आर्थिक संकेतक निरंतर बेहतर हो रहे हैं। साथ ही इसमें समावेशी डिजिटल प्रौद्योगिकी, सैद्धांतिक सुधार और समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा, जो पैमाने, गति और स्थिरता से चिह्नित है, अन्य विकासशील देशों का मार्गदर्शन करती है। 


24.8 करोड़ भारतीय गरीबी से निकले
उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि अनुमान है कि 2013-14 और 2022-23 के बीच के दशक में 24.8 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकल आए हैं। आज भारत में विश्व मं रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं का सबसे बड़ा समूह मौजूद है। भारत ने विकासशील देशों को रियायती वित्त, प्रौद्योगिकी साझेदारी और क्षमता निर्माण सहायता प्रदान की है। इसमें सौर ऊर्जा अवसंरचना और डिजिटल शासन उपकरण शामिल हैं। 

विश्व चुनौतियों के दौर में- यूएन महासिचव
इसके अलावा, यूएन के महासिचव एंटोनियो गुटेरेस ने अपने संबोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस फोरम में ऐसे वैश्विक संघर्षों की पृष्ठभूमि में मिल रहा है, जो सतत विकास लक्ष्यों को और अधिक दूर ले जा रहे हैं। उन्होंने धीमी होती वैश्विक अर्थव्यवस्था, बढ़ते व्यापार तनाव, बढ़ती असमानताओं और सैन्य खर्च में वृद्धि के साथ-साथ सहायता बडट मे कमी आने पर चिंता व्यक्त की। 

India is becoming the basis of global stability, said NITI Aayog Vice President from the UN platform
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed