फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India has a 2-3 years window to attract companies moving out of China: BVR Subrahmanyam

NITI Aayog: चीन से बाहर जाने वाली कंपनियों पर भारत की नजर, नीति आयोग के सीईओ ने कही यह बात

Sat, 09 Dec 2023 01:24 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 09 Dec 2023 01:24 AM IST
सार

सीआईआई ग्लोबल इकोनॉमिक पॉलिसी फोरम 2023 को संबोधित करते हुए, सुब्रमण्यम ने आगे कहा कि भू-राजनीति के परिणाम और इस तथ्य के कारण कि देश में कामकाजी उम्र की युवा आबादी है, भारत एक अच्छी स्थिति में है।

विज्ञापन
India has a 2-3 years window to attract companies moving out of China: BVR Subrahmanyam
BVR Subramanyam - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन से जुड़े जोखिमों को कम करने की वैश्विक रणनीति से लाभ उठाने के लिए भारत के पास दो-तीन साल का समय है। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को कहा कि सरकार को ऐसी नीतियां तैयार करते समय बहुत सतर्क रहने की जरूरत है, जो भारत में कंपनियों के स्थानांतरण को आकर्षक और आसान बनाती हैं।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में सुब्रमण्यम ने कहा कि भू-राजनीतिक स्थिति और देश में कामकाजी उम्र की युवा आबादी के कारण भारत एक अच्छी स्थिति में है। इसलिए मुझे लगता है कि अगले 15 से 20 वर्षों में भारत के पास विनिर्माण क्षेत्र में अवसर है। लेकिन, इसकी शुरुआत के लिए अधिकतम दो-तीन साल का वक्त है, क्योंकि आपूर्ति शृंखलाएं खुल रही हैं और वे छोटी होती जा रही हैं। अब उन्हें नए स्थान की तलाश है। 
विज्ञापन


सुब्रमण्यम ने कहा, गैर-चीनी कंपनियां ही नहीं, बल्कि चीन की कंपनियां भी श्रम की कमी के कारण बाहर जाना चाहती हैं। चीन में मांग की कमी है। इसकी वजह श्रम आपूर्ति की कमी, श्रम की बढ़ती लागत और दबाव में फंसा पूंजी बाजार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed