फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India GDP growth to exceed in FY26 says rating agency Moodys

GDP Growth: 'अगले वित्तीय वर्ष में 6.5 प्रतिशत रहेगी विकास दर', रेटिंग एजेंसी मूडीज का दावा

Wed, 12 Mar 2025 02:17 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 12 Mar 2025 02:17 PM IST
सार

वित्त मंत्रालय की आर्थिक समीक्षा में अगले वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर 6.3-6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहेगी।

विज्ञापन
India GDP growth to exceed in FY26 says rating agency Moodys
जीडीपी में तेजी का अनुमान - फोटो : एएनआई

विस्तार

रेटिंग एजेंसी मूडीज ने बुधवार को बताया कि अगले वित्तीय वर्ष में भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ेगी। चालू वित्तीय वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। सरकार द्वारा पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी, कर कटौती से उपभोक्ता मांग में वृद्धि और ब्याज दरों में कटौती जैसे कारकों से विकास दर में तेजी आ सकती है। 
विज्ञापन


'बैंकिंग सेक्टर के लिए अच्छा परिदृश्य रहेगा'
बैंकिंग क्षेत्र के लिए स्थिर परिदृश्य का अनुमान लगाते हुए मूडीज ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में भारतीय बैंकों का परिचालन वातावरण अनुकूल बना रहेगा, लेकिन हाल के वर्षों में पर्याप्त सुधार के बाद उनकी परिसंपत्ति की गुणवत्ता में मामूली गिरावट आएगी तथा बिना गारंटी वाले खुदरा ऋण, सूक्ष्म वित्त ऋण और छोटी कारोबारी ऋण पर कुछ दबाव रहेगा। बैंक लाभ की स्थिति में बने रहेंगे क्योंकि मामूली दरों में कटौती के बीच शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) में गिरावट मामूली रहने की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में उठापटक; हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, उतार-चढ़ाव जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल रहेगा भारत
मूडीज ने कहा कि 2024 के मध्य में एक अस्थायी नरमी के बाद, भारत की आर्थिक वृद्धि में फिर से तेजी आने की उम्मीद है और यह वैश्विक स्तर पर बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज दरों में से एक रहेगी।  मूडीज रेटिंग ने कहा, 'सरकारी पूंजीगत व्यय, उपभोग को बढ़ावा देने के लिए मध्यम वर्गीय आय समूहों के लिए कर कटौती और मौद्रिक सुगमता से भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 प्रतिशत से अधिक रहेगी। इसके चालू वित्त वर्ष में 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।'


वित्त मंत्रालय भी जताया था ऐसा ही अनुमान
गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय की आर्थिक समीक्षा में अगले वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर 6.3-6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहेगी। जुलाई-सितंबर 2024 की तिमाही में देश की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर धीमी होकर 5.6 प्रतिशत रह गई, जो अगली तिमाही में बढ़कर 6.2 प्रतिशत हो गई।

ये भी पढ़ें- RBI New Notes: ₹100 और ₹200 के नोटों पर आरबीआई का बड़ा अपडेट, गवर्नर मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले नोट आएंगे

मूडीज को उम्मीद है कि भारत की औसत मुद्रास्फीति दर पिछले वर्ष के 4.8 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2025-26 में 4.5 प्रतिशत रह जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए मई, 2022 से फरवरी, 2023 तक अपनी नीति दर में 2.50 प्रतिशत की वृद्धि की, जिसके कारण धीरे-धीरे उधारकर्ताओं के लिए ब्याज दरों में वृद्धि हुई है। आरबीआई ने फरवरी, 2025 में अपनी नीतिगत दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed