फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Export Russian oil western countries Major share Jamnagar Refinery

Report: भारत ने पश्चिमी देशों को बेचा 6.65 अरब डॉलर का रूसी तेल, जामनगर रिफाइनरी का रहा बड़ा हिस्सा

Thu, 22 Feb 2024 06:35 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 06:35 AM IST
सार

सीआरईए ने कहा, भारत ने बीते दो साल में रूस से बड़े पैमाने पर क्रूड का आयात किया है। वह आयातित क्रूड को शोधित कर जी-7 देशों, यूरोपीय संघ और ऑस्ट्रेलिया को निर्यात कर रहा है। किफायती दरों पर रूसी क्रूड मिलने से भारत को अपना आयात बिल घटाने में भी मदद मिली है।

विज्ञापन
India Export Russian oil western countries Major share Jamnagar Refinery
क्रूड आयल, कच्चा तेल

विस्तार

भारत ने पश्चिमी देशों को 6.65 अरब डॉलर के रूसी कच्चे तेल का निर्यात किया है। वहीं, अमेरिका ने भारत से 1.2 अरब यूरो का क्रूड खरीदा है। फिनलैंड की सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) ने एक रिपोर्ट में कहा, यूक्रेन पर हमले के विरोध में अमेरिका की अगुवाई में पश्चिमी देशों ने दिसंबर, 2022 में रूसी तेल के आयात का मूल्य दायरा तय कर दिया था। इसके बाद के 13 माह में रूसी क्रूड से शोधित पेट्रोलियम उत्पादों के भारतीय निर्यात में पश्चिी देशों का हिस्सा एक तिहाई रहा है। इन देशों को भारत ने 6.65 अरब डॉलर का रूसी तेल से निर्यात किया है। 
विज्ञापन


जामनगर रिफाइनरी ने 5.2 अरब यूरो का किया निर्यात
भारत ने निर्यात के लिए 3.04 अरब यूरो का क्रूड रूस से आयात किया था। पश्चिमी देशों को किए निर्यात में बड़ा हिस्सा जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी का रहा है। इसने 5.2 अरब यूरो का निर्यात किया है।
विज्ञापन


आयात बिल कम करने में मिली मदद
सीआरईए ने कहा, भारत ने बीते दो साल में रूस से बड़े पैमाने पर क्रूड का आयात किया है। वह आयातित क्रूड को शोधित कर जी-7 देशों, यूरोपीय संघ और ऑस्ट्रेलिया को निर्यात कर रहा है। किफायती दरों पर रूसी क्रूड मिलने से भारत को अपना आयात बिल घटाने में भी मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed