फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   India e commerce sector sold 65 percent more sales in the festive season Flipkart beats Amazon

त्योहारी मौसम में भारत के ई-कॉमर्स क्षेत्र में पिछले साल से 65 फीसदी ज्यादा बिक्री, फ्लिपकार्ट ने अमेजन को पछाड़ा

Sat, 28 Nov 2020 06:43 AM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 28 Nov 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
India e commerce sector sold 65 percent more sales in the festive season Flipkart beats Amazon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के ई-कॉमर्स क्षेत्र में इस साल त्योहारी मौसम के दौरान 15 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच कुल 8.3 अरब डॉलर (करीब 58,000 करोड़ रुपये) की बिक्री हुई। ई-कॉमर्स कंपनियों की ऑनलाइन फेस्टिव सेल में फ्लिपकार्ट ने अन्य सभी प्लेटफॉर्म्स को पीछे छोड़ दिया है। शोध फर्म रेडसीर की एक रिपोर्ट में शुक्रवार को बताया गया कि यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 65 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन


रेडसीर ने एक रिपोर्ट में कहा कि त्योहारों से पहले इस दौरान सात अरब डॉलर की बिक्री का अनुमान जताया गया था, जबकि वास्तवित बिक्री इससे अधिक रही। रिपोर्ट में कहा गया कि इस साल सितंबर में कुल बिक्री 3.2 अरब डॉलर (करीब 22,000 करोड़ रुपये) रही, जो त्योहारी मौसम में बढ़कर 8.3 अरब डॉलर हो गई।
विज्ञापन



रिपोर्ट में कहा गया कि त्योहारी मौसम में अमेजन और फ्लिपकार्ट समूह (मंत्रा सहित) की कुल बिक्री में 88 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रही। इसमें कहा गया कि इन दोनों कंपनियों में फ्लिपकार्ट की हिस्सेदारी अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडसीर के कंसल्टिंग डायरेक्टर मृगांक गुटगुटिया ने एक समाचार वेबसाइट को बताया कि कोविड-19 के चलते कई ग्राहकों ने अपने खरीदारी प्रोग्राम को होल्ड पर रखा था और सही वक्त का इंतजार कर रहे थे। लेकिन चूंकि वे ऑफलाइन बड़े पैमाने पर खरीदारी नहीं कर सकते थे, इसलिए सारा खर्च ऑनलाइन माध्यम के जरिए किया गया।


मोबाइल रहे टॉप कैटेगरी, ग्राहक 87 फीसदी बढ़े
ऑनलाइन फेस्टिव सेल में बिक्री की बात करें तो मोबाइल कैटेगरी ने इस साल भी दबदबा कायम रखा और 8.3 अरब डॉलर की बिक्री में 46 फीसदी हिस्सेदारी रही। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की फेस्टिन सीजन ऑनलाइन सेल में ग्राहकों की संख्या 87 फीसदी बढ़ गई। पिछले साल सेल में ग्राहकों की संख्या 4.7 करोड़ थी, जो इस साल 8.8 करोड़ हो गई। इन 8.8 करोड़ ग्राहकों में से लगभग 57 फीसदी टीयर 2 आदि शहरों से रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed