फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India-China trade shows first signs of slowdown in years

India-China Trade: हाल के वर्षों में पहली बार भारत-चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार घटा, लगभग 0.9% की गिरावट

Thu, 13 Jul 2023 08:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 13 Jul 2023 08:49 PM IST
सार

India-China Trade: वर्ष 2023 की पहली छमाही में भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय कारोबार में 0.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि कोविड संकट के बाद चीन की अर्थव्यवस्था चुनौतियों से जूझ रही है और इसके कुल विदेश व्यापार में पांच प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
India-China trade shows first signs of slowdown in years
भारत चीन गतिरोध के बीच द्विपक्षीय व्यापार घटा। - फोटो : iStock

विस्तार

हाल के वर्षों में पहली बार भारत और चीन के बीच हो रहे कारोबार में नरमी के संकेत मिले हैं। बता दें कि भारत और चीन के बीच बीते कुछ वर्षों के दौरान तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद कारोबार में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। हालांकि, इस साल इसमें गिरावट आई है। वर्ष 2023 की पहली छमाही में दोनों देशों के बीच कारोबार में 0.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें कि कोविड संकट के बाद चीन की अर्थव्यवस्था चुनौतियों से जूझ रही है और इसके कुल विदेश व्यापार में पांच प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

चीन के कस्टम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़े

इस साल की पहली छमाही में भारत और चीन के बीच 56.53 अरब डॉलर का कारोबार हुआ। पिछले साल इस अवधि में दोनों देशों के बीच 57.51 अरब डॉलर का कारोबार हुआ था। गुरुवार को चीन के कस्टम विभाग की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत और चीन के बीच व्यापार में साल के पहले छह महीनों में 0.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन

भारत की ओर से चीन को किए गए निर्यात में भी कमी

इस अवधि के दौरान भारत की ओर से चीन को किए गए निर्यात में भी कमी आई है। यह पिछले साल के 9.57 अरब डॉलर के मुकाबले 9.49 अरब डॉलर रह गया। 2023 की पहली छमाही में व्यापार घाटा भी 67.08 अरब डॉलर से कम होकर 47.04 अरब डॉलर रह गया। वर्ष 2022 में भारत और चीन का द्वीपक्षीय व्यापार अपने उच्चतम स्तर 135.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया। बता दें कि यह वृद्धि दोनों देशों के बीच मई 2020 में लद्दाख में हुई सैन्य झड़प के बावजूद दर्ज की गई थी। 2022 में दोनों देशों के बीच व्यापार 8.4 प्रतिशत की बढ़त के 125 अरब डॉलर को पार कर गया था। इस दौरान पहली बार बीजिंग के साथ भारत का व्यापार घाटा तनावपूर्व संबंधों के कारण 100 अरब डॉलर को पार कर 101.02 अरब डॉलर पर पहुंच गया था, जो 2021 में 69.38 अरब डॉलर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed