फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India-China trade climbs to USD 135.98 billion in 2022, trade deficit crosses USD 100 billion for first time

Trade: भारत-चीन का द्विपक्षीय व्यापार 2022 में रिकॉर्ड स्तर पर, व्यापार घाटा पहली बार 100 अरब डॉलर पार

Fri, 13 Jan 2023 05:46 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 13 Jan 2023 05:46 PM IST
सार

बीजिंग स्थित जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स (GAC) की ओर से शुक्रवार (13 जनवरी) को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार पिछले साल 8.4% की वृद्धि के साथ 135.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इसमें भारत की ओर से 118.5 अरब डॉलर का आयात किया गया है।

विज्ञापन
India-China trade climbs to USD 135.98 billion in 2022, trade deficit crosses USD 100 billion for first time
भारत-चीन व्यापार - फोटो : File

विस्तार

भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2022 में 135.98 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। भारत और चीन के बीच द्वीपक्षीय व्यापार में वृद्धि का एक बड़ा कारण चीन से भारत में आयात में हुई 21 फीसदी से अधिक की वृद्धि है।  वहीं दूसरी ओर भारत से चीन को हुए निर्यात में वर्ष 2022 में गिरावट दर्ज की गई। इससे देश का व्यापार घाटा पहली बार 100 अरब डॉलर के पार हो पहुंच गया है।

विज्ञापन


बीजिंग स्थित जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स (GAC) की ओर से शुक्रवार (13 जनवरी) को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार पिछले साल 8.4% की वृद्धि के साथ 135.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इसमें भारत की ओर से 118.5 अरब डॉलर का आयात किया गया है। पिछले वर्ष यह 97 अरब डॉलर था। चीन को भारत का निर्यात इस दौरान पिछले वर्ष 28.1 बिलियन डॉलर से घटकर 17.48 प्रतिशत रहा गया। इस तरह का व्यापार घाटा वर्ष 2022 में बढ़कर 101.02 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वर्ष 2021 के 69.4 अरब डॉलर की तुलना में इसमें 45% की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन

2022 में चीन का कुल विदेशी व्यापार 7.7% बढ़कर 6.25 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान निर्यात में 10.5% की वृद्धि दर्ज की गई। चीन के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार आसियान के साथ चीन का व्यापार 11.2% बढ़कर 975.34 अरब डॉलर हो गया। यूरोपीय संघ चीन के व्यापारिक साझेदारों में दूसरे स्थान पर रहे। उनके साथ चीन का व्यापार 2.4% बढ़कर 847.32 अरब डॉलर हो गया है। तीसरे नंबर पर अमेरिका का नंबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


चीन और अमेरिका के बीच व्यापार  0.6% बढ़कर 759.42 अरब डॉलर हो गया है। भारत में मांग में सुधार, मध्यवर्ती वस्तुओं के आयात में वृद्धि, और चिकित्सा आपूर्ति जैसे सामानों की नई श्रेणियों के आयात के कारण दोनों देशों के बीच का व्यापार वर्ष 2021 के रिकॉर्ड को भी पार कर गया है। विश्लेषकों ने चीन से भारत के बढ़ते आयात को एक चिंता के रूप में देखते हैं, उनका मानना है कि ये आंकड़े प्रमुख वस्तुओं की एक शृंखला के लिए चीन पर देश की निरंतर निर्भरता को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed