फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India calls for just energy transition, sees role of fossil fuels in near term

Energy: 'जीवाश्म ईंधन का अचानक से इस्तेमाल बंद करना संभव नहीं', मंत्री बोले- यह प्राथमिकता के आधार पर ही संभव

Tue, 11 Feb 2025 02:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 11 Feb 2025 02:39 PM IST
सार

Energy Transition: भारत ऊर्जा सप्ताह के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए, तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ऊर्जा परिवर्तन के तहत किसी भी ईंधन का इस्तेमाल अचानक से पूरी तरह से बंद करना संभव नहीं है। इसे  प्राथमिकता के आधार पर ही किया जा सकता है। मंत्री ने क्या कहा है आइए जानें।

विज्ञापन
India calls for just energy transition, sees role of fossil fuels in near term
हरदीप पुरी - फोटो : PTI

विस्तार

भारत ने मंगलवार को 'ऊर्जा परिवर्तन' पर सूक्ष्म वैश्विक समझ की बात करते हुए कहा कि प्रदूषण फैलाने वाले जीवाश्म ईंधन से स्वच्छ स्रोतों की ओर बदलाव का कदम तब ही उठाया जाना  चाहिए, जब विकासशील देशों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सस्ती ऊर्जा उपलब्ध हो।

विज्ञापन


भारत ऊर्जा सप्ताह के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए, तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ऊर्जा परिवर्तन के तहत किसी भी ईंधन का इस्तेमाल अचानक से पूरी तरह से बंद करना संभव नहीं है। इसे  प्राथमिकता के आधार पर ही किया जा सकता है।
विज्ञापन


भारत जैसे विकासशील देश अपनी ऊर्जा की अधिकांश मांग कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस जैसे जीवाश्म ईंधन से पूरी करते हैं। दूसरी ओर, प्रदूषणकारी स्रोतों से नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की ओर जाने का आह्वान किया जा रहा है। भारत का मानना है कि यह कदम अचानक नहीं उठाया जा सकता है।   उन्होंने साफ किया कि स्वच्छ स्रोतों की ओर बढ़ने की प्रक्रिया के दौरान तेल और गैस के साथ-साथ कोयला भी ऊर्जा की मांग को पूरा करना जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "ऊर्जा परिवर्तन की अवधारणा सही ढंग से समझने की जरूरत है। आप रातोंरात किसी ऊर्जा स्रोत को दूसरे नहीं बदल सकते, इसे प्राथमिकता के आधार पर किया जा सकता है। परिवर्तन का मतलब रातों-रात हाइड्रोकार्बन को खत्म करना नहीं है, बल्कि उत्सर्जन को कम करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ाते हुए रणनीतिक रूप से उनका लाभ उठाना है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed