{"_id":"5c710306bdec224c974d19cc","slug":"india-2019-general-election-to-be-costly-affair-in-the-whole-world","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से महंगा होगा 2019 का लोकसभा चुनाव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
अमेरिका से महंगा होगा 2019 का लोकसभा चुनाव
Sat, 23 Feb 2019 01:53 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले कुछ महीनों में होने वाला लोकसभा चुनाव खर्च के मामले में सबसे महंगा होने जा रहा है। इसका बजट अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव से भी ज्यादा होने वाला है। अमेरिका स्थित एक चुनाव विशेषज्ञ ने कहा है कि भारत में आगामी आम चुनाव भारत के इतिहास में और किसी भी लोकतांत्रिक देश के सबसे खर्चीले चुनावों में से एक होगा।
विज्ञापन
'कारनीज एंडोमेंट फोर इंटरनेशनल पीस थिंकटैंक' में सीनियर फेलो तथा दक्षिण एशिया कार्यक्रम के निदेशक मिलन वैष्णव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव तथा कांग्रेस चुनावों में 46,211 करोड़ रुपये (6.5 अरब अमेरिकी डॉलर) का खर्च आया था।
विज्ञापन
अगर भारत में 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में 35,547 करोड़ रुपये (पांच अरब अमेरिकी डॉलर) खर्च हुए थे तो 2019 के चुनाव में यह आंकड़ा आसानी से पार हो सकता है, ऐसा हुआ तो यह दुनिया का सबसे खर्चीला चुनाव साबित होगा।" भारत का चुनाव आयोग जल्द ही 543 सदस्यीय लोकसभा के लिये चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने कसी कमर
केंद्र सरकार ने धांसू प्रचार के लिए कमर कसना शुरू कर दिया है। सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने फिलहाल 18 कंपनियों को इस कार्य के लिए शॉर्टलिस्ट किया है, जिसमें कई नामी-गिरामी विज्ञापन एजेंसियां शामिल हैं। इन कंपनियों में किसी एक को जल्द ही इस काम के लिए नियुक्त कर दिया जाएगा।जो भी कंपनी इसके लिए चुनी जाएगी, उसे सरकार की 14 महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में प्रचार करना होगा। यह योजनाएं हैं--जन धन योजना, मुद्रा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, पीएम फसल बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, डिजिटल पेमेंट प्रोत्साहन, आयुष्मान भारत और उज्जवला।