{"_id":"655bfc2b6b2d6429570c73c6","slug":"increasing-strictness-on-unsecured-loans-is-right-decision-india-credit-sector-has-become-very-competitive-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI: असुरक्षित कर्ज पर सख्ती बढ़ाना सही फैसला, मूडीज ने कहा, बहुत प्रतिस्पर्धी हो गया है भारत का ऋण क्षेत्र","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI: असुरक्षित कर्ज पर सख्ती बढ़ाना सही फैसला, मूडीज ने कहा, बहुत प्रतिस्पर्धी हो गया है भारत का ऋण क्षेत्र
Tue, 21 Nov 2023 06:09 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 21 Nov 2023 06:09 AM IST
सार
पिछले कुछ वर्षों में भारत का असुरक्षित ऋण सेगमेट बहुत प्रतिस्पर्धी हो गया है। बैंक, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियां आक्रामक रूप से कर्ज बांट रही हैं। पिछले दो वर्षों में व्यक्तिगत ऋण में 24 फीसदी व क्रेडिट कार्ड कर्ज में औसतन 28 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
मूडीज
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने सोमवार को कहा कि पिछले कुछ वर्षों में असुरक्षित कर्ज तेजी से बढ़े हैं। इससे वित्त संस्थानों को अचानक आर्थिक या ब्याज दर के झटके की स्थिति में कर्ज लागत में संभावित वृद्धि करनी पड़ती है। ऐसे में व्यक्तिगत कर्ज के लिए नियमों को सख्त करना आरबीआई का सही निर्णय है।
विज्ञापन
आरबीआई ने पिछले सप्ताह बैंकों व गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए जोखिम भार को 25 फीसदी बढ़ा दिया है। मूडीज ने कहा, उच्च जोखिम भारित संपत्तियों के जरिये नियम सख्त करना सही कदम है क्योंकि ऋणदाताओं की नुकसान से निपटने की स्थिति बेहतर करने के लिए उच्च पूंजी आवंटन की जरूरत होगी।
विज्ञापन
आक्रामक तरीके से बांटी जा रही उधारी
एजेंसी ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में भारत का असुरक्षित ऋण सेगमेट बहुत प्रतिस्पर्धी हो गया है। बैंक, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियां आक्रामक रूप से कर्ज बांट रही हैं। पिछले दो वर्षों में व्यक्तिगत ऋण में 24 फीसदी व क्रेडिट कार्ड कर्ज में औसतन 28 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस दौरान बैंकिंग क्षेत्र की समग्र कर्ज वृद्धि करीब 15 फीसदी है।
विज्ञापन