फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Income Tax Return ITR Filing Deadline 10 january 2021 more than 5 crore returns filed

अब तक पांच करोड़ से अधिक लोगों ने भरा ITR, 10 जनवरी है आखिरी तारीख

Wed, 06 Jan 2021 01:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 06 Jan 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Return ITR Filing Deadline 10 january 2021 more than 5 crore returns filed
आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2021 - फोटो : pixabay

सरकार ने व्यक्तिगत आयकरदाताओं के लिए वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 जनवरी 2021 तक कर दिया है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा कि कंपनियों के लिए रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा को भी 15 दिन बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


आयकर विभाग ने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए चार जनवरी तक पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए। आयकर विभाग ने कहा कि, 'आकलन वर्ष 2020-21 के लिए 5.01 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न चार जनवरी 2021 तक भरे जा चुके हैं।' वहीं, वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आईटीआर भरने की समयसीमा 31 अगस्त थी और उसके लिए 5.63 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न जमा किए गए। 
विज्ञापन


व्यक्तिगत तौर पर आयकर रिटर्न भरने की गति धीमी
आंकड़े के विश्लेषण से पता चलता है कि 2019-20 के लिए व्यक्तिगत तौर पर आयकर रिटर्न भरने की गति कुछ धीमी है जबकि कंपनियों तथा ट्रस्ट के मामले में बढ़ी है। चार जनवरी 2021 तक 2.7 करोड़ आईटीआर-1 दाखिल की गई। यह चार सितंबर 2019 तक भरी गई 3.09 करोड़ के मुकाबले कम है। वहीं चार जनवरी तक 1.04 करोड़ आईटीआर-4 दाखिल की गई जबकि चार सितंबर 2019 तक 1.28 करोड़ आईटीआर- 4 दाखिल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस करदाता के लिए कौन सा फॉर्म का उपयुक्त
आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए किन दस्तावेजों का होना जरूरी है, यह जानने के लिए नीचे दिए गए विवरण को पढ़ें।

  • आईटीआर-1 सहज फॉर्म को कोई भी सामान्य निवासी जिसकी सालाना आय 50 लाख रुपये से अधिक नहीं है, अपनी व्यक्तिगत आय के बारे में जानकारी देते हुए भर सकता है। 
  • वहीं आईटीआर-4 सुगम फॉर्म को ऐसे निवासी व्यक्ति, हिंदू अविभाजित परिवार और फर्म (एलएलपी को छोड़कर) द्वारा भरा जा सकता है जिनकी व्यवसाय और किसी पेशे से अनुमानित आय 50 लाख रुपये तक है। 
  • आईटीआर-3 और 6 व्यवसायियों के लिए है।
  • आईटीआर-2 आवासीय संपत्ति से आय प्राप्त करने वाले लोगों द्वारा भरा जाता है। 
  • आईटीआर-5 फॉर्म एलएलपी और एसोसिएशन ऑफ पर्सन के लिए है।
  • आईटीआर-7 उन लोगों के लिए है जिन्हें ट्रस्ट अथवा अन्य कानूनी दायित्वों के तहत रखी गई संपत्ति से आय प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed