फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Income Tax Return ensure AIS before filing ITR what it is how and where to access know all answers

आयकर रिटर्न: ITR फाइल करने से पहले AIS जरूर देखें, क्या, कैसे और कहां, जैसे सभी सवालों के जवाब जानिए

Mon, 20 Jul 2026 11:54 AM IST
ज्योति भास्कर बोनस डेस्क, नई दिल्ली।
बोनस डेस्क, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 20 Jul 2026 11:54 AM IST
सार

टैक्सपेयर्स को अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) जमा करने से पहले एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) को अनिवार्य रूप से रिव्यू कर लेना चाहिए।

विज्ञापन
Income Tax Return ensure AIS before filing ITR what it is how and where to access know all answers
इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) जमा करने से पहले जरूरी बातें चेक करें (सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अक्सर लोग सोचते हैं कि जो जानकारी फॉर्म-16 में है, बस वही काफी है। लेकिन ऐसा नहीं है, आपकी एक छोटी सी गलती या डाटा मिसमैच होने के कारण आपका रिफंड अटक सकता है, विभाग की स्क्रूटनी शुरू हो सकती है या आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।

विज्ञापन

क्या होता है AIS और यह कैसे अपडेट होता है?

एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट आयकर विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध एक ऐसा दस्तावेज है, जो किसी एक वित्त वर्ष के दौरान आपके पैन कार्ड से जुड़े सभी बड़े वित्तीय लेनदेन को दिोखाता है।

विज्ञापन
  • आपके बैंक, नियोक्ता, म्यूचुअल फंड कंपनियां, स्टॉक ब्रोकर्स, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रार और अन्य वित्तीय संस्थान आपके द्वारा किए गए लेनदेन की जानकारी सीधे टैक्स डिपार्टमेंट को भेजते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यह स्टेटमेंट पूरे साल अपडेट होता है। जैसे-जैसे विभिन्न संस्थाएं आपकी टीडीएस/टीसीएस रिटर्न, एसएफटी स्टेटमेंट्स और टैक्स पेमेंट फाइल्स प्रोसेस करती हैं, यह पोर्टल पर दिखने लगता है।

ऑनलाइन ऐसे चेक करें AIS

अगर आप रिटर्न खुद भर रहे हैं या किसी सीए से भरवा रहे हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर अपना AIS जरूर चेक और डाउनलोड कर लें:

  • सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यदि आप नए यूजर हैं तो पहले खुद को रजिस्टर करें, अन्यथा अपने पैन और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद, डैशबोर्ड पर दिए गए AIS विकल्प या सर्विसेज टैब के भीतर जाकर इस पर क्लिक करें।
  • अगली स्क्रीन पर दो मुख्य टाइल्स दिखेंगी— AIS और TIS
  • ड्रॉप-डाउन मेन्यू से संबंधित वित्त वर्ष का चयन करें और जानकारी देखने के लिए AIS वाले टाइल पर क्लिक करें।

अगले पेज पर आपकी जानकारी दो हिस्सों में...

सामान्य जानकारी:

  • इसमें आपका नाम, पैन, आधार विवरण, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता शामिल होता है।

वित्तीय जानकारी:

  • यह महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो 5 श्रेणियों में होता है:
    1. टीडीएस/टीसीएस
    2. बड़े वित्तीय लेनदेन
    3. आपके द्वारा टैक्स भुगतान
    4. टैक्स डिमांड, पुराना रिफंड
    5. अन्य वित्तीय जानकारी

रिटर्न दाखिल करने से पहले AIS और अपने फॉर्म 26AS या फॉर्म-16 के आंकड़ों का मिलान जरूर कर लें...अगर आपको लगता है कि AIS में कोई ट्रांजैक्शन गलत दर्ज है या किसी दूसरे का ट्रांजैक्शन आपके पैन पर दिख रहा है, तो आप पोर्टल पर ही ऑनलाइन फीडबैक सबमिट कर सकते हैं, जिससे टीआईएस में आपकी वैल्यू अपने आप सही हो जाएगी और आप भविष्य के किसी भी अनचाहे टैक्स नोटिस से पूरी तरह सुरक्षित हो जाएंगे।

 

तारीख पता है?

मेन बोर्ड/एसएमई आईपीओ लिस्टिंग

  • 21 जुलाई: अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड (126 करोड़ रुपये), मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज (160 करोड़ रुपये)

घोषणा / वित्तीय परिणाम  

  • 20 जुलाई: इंफ्रास्ट्रक्चर आउटपुट, अल्ट्राटेक सीमेंट, वन 97 कम्युनिकेशन, रैलिस इंडिया, डीपी आभूषण
  • 21 जुलाई: अदानी एनर्जी, टीवीएस मोटर, इंडियन होटल्स, अदानी टोटल
  • 22 जुलाई: अदानी पावर, इटरनल
  • 24 जुलाई: मैन्युफैक्चरिंग एंड सर्विस पीएमआई, बैंक लोन ग्रोथ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed