फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Income Tax Return 2022: Keep this in mind while filing income tax return, otherwise there may be a big loss itr return news in hindi

Income Tax Return 2022: आयकर रिटर्न भरने के दौरान रखें इस बात का ध्यान, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

Sat, 16 Jul 2022 01:37 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 16 Jul 2022 01:37 PM IST
सार

वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 है। ऐसे में आपको पैन कार्ड, आधार कार्ड और फॉर्म 26AS जैसे दस्तावेज पहले ही इकट्ठा कर लेना चाहिए और समय रहते अपने अपना रिटर्न दाखिल कर देना चाहिए। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आयकर कानून के प्रावधानों के अनुसार आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Income Tax Return 2022: Keep this in mind while filing income tax return, otherwise there may be a big loss itr return news in hindi
आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि - फोटो : iStock

विस्तार

आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि इसी महीने की 31 तारीख है। संभव है कि केंद्र सरकार आखिरी तारीख को बढ़ाने का फैसला ले पर फिलहाल इस बारे में सरकार की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। इसे देखते हुए अगर आप इस जरूरी काम को टालने का मन बना रहे हैं तो, हमारी सलाह है कि ऐसा कतई ना करें और 31 जुलाई से पहले अपना आयकर रिटर्न जरूर भर दें। 

विज्ञापन


रिटर्न भरने के दौरान इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत 

आयकर रिटर्न दाखिल करने से पहले ही हमें कुछ दस्तावेजों को सहेज कर रख लेना चाहिए। इन दस्तावेजों में पैन कार्ड, आधार कार्ड और फॉर्म 26AS अहम हैं। 

फॉर्म 26AS की पहले ही कर लें जांच 

अपना आयकर रिटर्न दाखिल करने से पहले हमें यह सुनिश्चत कर लेना चाहिए कि इस फॉर्म में टीडीएस के नाम पर कटा हुआ पैसा शामिल है या नहीं। आपको बता दें कि फॉर्म 26AS में वित्तीय वर्ष के दौरान आपकी आय से काटी गई कुल TDS की राशि का विवरण और उसे सरकार के खजाने में जमा करने की जानकारी होती है। कंपनी जो टीडीएस काटती है उसे आपके पैन नंबर के साथ सरकार के खजाने में जमा कराती है। फॉर्म 26AS में आपकी सैलरी के अलावा बैंक की तरफ से मिले ब्याज की रकम पर काटी गई TDS की भी जानकारी होती है। फॉर्म 26AS में आपकी ओर से जमा कराई गई एडवांस टैक्स की जानकारी भी हमें फॉर्म 26AS में मिल जाती है। 
विज्ञापन


TCS क्या है? इसकी जानकारी कहां मिलती है?

आयकर विभाग के नियमों के मुताबिक अगर आप व्यक्ति दस लाख रुपये से अधिक की कोई गाड़ी खरीदते हैं तो डीलर के लिए आपकी इस खरीद पर TCS (Tax Collected at Source) काटना जरूरी होता है। आप गाड़ी की मूल्य के रूप में जो राशि चुकाते हैं उसका एक फीसदी TCS के रूप में काटा जाता है। इस कटौती के बाद आपकी गाड़ी का डीलर आपको फार्म 27D मुहैया कराता है, जिसमें काटी गई राशि का विवरण होता है। किसी वित्तीय वर्ष के दौरान आपने TCS के मद में कितनी राशि का भुगतान किया है इस बात की जानकारी भी आपको फॉर्म 26AS से ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्म 26AS में गड़बड़ी हो तो ऐसे करवाएं सुधार

कभी-कभी करदाता को जो टीडीएस सर्टिफिकेट मिलता है वह फॉर्म 26AS में दी गई जानकारी से मेल नहीं खाता है। ऐसे में रिटर्न दाखिल करते समय आपको परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में टीडीएस सर्टिफिकेट में दी गई जानकारी में सुधार करवाना जरूरी होता है। रिवाइज्ड टीडीएस सर्टिफिकेट के लिए आपको पहले यह देखना होता है कि गलती किस स्तर पर हुई है? अगर आपकी कंपनी या बैंक ने आपके पैन नंबर के साथ सरकार के खाते में टैक्स जमा करवाने में गलती की है तो आपको अपनी कंपनी या संबंधित बैंक से संपर्क कर उनसे इस गलती को सुधारने के लिए कहना होगा। आपकी कंपनी या बैंक जैसे ही सही जानकारी के साथ टीडीएस का रिटर्न फाइल करेगी आपके 26AS में सही जानकारी दिखने लगेगी। 


31 जुलाई का रखें ध्यान नहीं तो देना पड़ सकता है जुर्माना 

आपको एक बार फिर बता दें कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 है। ऐसे में आपको इससे पहले सभी जरूरी दस्तावेजों (जैसा कि ऊपर बताया गया है) को एक जगह पर इकट्ठा कर अपना रिटर्न दाखिल कर देना चाहिए। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आयकर प्रावधानों के अनुसार आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed