फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Income tax filers more than double to 77.8 million in 10 years: Govt data

CBDT: देश में आयकर रिटर्न भरने वाले 10 साल में दोगुने से अधिक होकर 7.78 करोड़ हुए, सरकार ने जारी किए आंकड़े

Tue, 23 Jan 2024 08:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 23 Jan 2024 08:54 PM IST
सार

CBDT: सरकार ने बजट में प्रत्यक्ष कर (व्यक्तिगत आयकर और कॉरपोरेट टैक्स) से 18.23 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले वित्त वर्ष के 16.61 लाख करोड़ रुपये के संग्रह से 9.75 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
Income tax filers more than double to 77.8 million in 10 years: Govt data
सीबीडीटी। - फोटो : iStock

विस्तार

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले करदाताओं की संख्या दोगुनी से अधिक होकर 7.78 करोड़ हो गई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 23 में दायर आयकर रिटर्न (आईटीआर) की संख्या 7.78 करोड़ थी, जो 2013-14 में दायर 3.8 करोड़ आईटीआर की तुलना में 104.91 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन


शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह वित्त वर्ष 14 के 6,38,596 करोड़ रुपये से 160.52 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 16,63,686 करोड़ रुपये हो गया। सरकार ने बजट में प्रत्यक्ष कर (व्यक्तिगत आयकर और कॉरपोरेट टैक्स) से 18.23 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले वित्त वर्ष के 16.61 लाख करोड़ रुपये के संग्रह से 9.75 प्रतिशत अधिक है। 
विज्ञापन


सीबीडीटी के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 23 में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 173.31 प्रतिशत बढ़कर 19,72,248 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 14 में 7,21,604 करोड़ रुपये था। वहीं प्रत्यक्ष कर-जीडीपी अनुपात 5.62 प्रतिशत से बढ़कर 6.11 प्रतिशत हो गया। हालांकि इस दौरान संग्रह की लागत वित्त वर्ष 2014 के कुल संग्रह के 0.57 प्रतिशत से घटकर पिछले वित्त वर्ष में कुल संग्रह का 0.51 प्रतिशत रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed